{"_id":"6843c961b21fb556fd0b5310","slug":"lotus-like-flowers-seen-on-peepal-tree-in-muzaffarpur-people-considered-bright-light-as-divine-grace-in-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पीपल के पेड़ पर दिखे कमल जैसे फूल, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, तेज रोशनी को माना दैवीय कृपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पीपल के पेड़ पर दिखे कमल जैसे फूल, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, तेज रोशनी को माना दैवीय कृपा
Sat, 07 Jun 2025 12:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:19 PM IST
सार
स्थानीय प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीपल के पेड़ की एक डाली पर सैकड़ों कमल जैसे फूल खिले हैं और वहां से तेज रोशनी भी निकल रही है। यह देखकर ग्रामीण हैरान हैं, वे इसे दैवीय चमत्कार मान रहे हैं।
विज्ञापन
पीपल के पेड़ पर कमल जैसे सैकड़ों फूल लगे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी प्रखंड क्षेत्र के तुर्की-सरैया पथ स्थित छाजन के पास शुक्रवार देर रात एक अजीबो-गरीब घटना कौतूहल का विषय बन गई। यहां एक स्कूल के सामने स्थित पुराने पीपल के पेड़ की एक डाली पर अचानक सैकड़ों की संख्या में कमल जैसे फूल खिले दिखाई दिए।
विज्ञापन
जैसे ही लोगों की नजर इस दृश्य पर पड़ी, पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। फूलों से उठती तेज रोशनी को लोग दैवीय कृपा मानते हुए पूजा-पाठ करने लगे। कई लोग धूप, बत्ती और अगरबत्ती लेकर पहुंचे और पेड़ की पूजा की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: रोहिणी आचार्य का नीतीश सरकार पर निशाना, पूछा- कहीं मंशा तेजस्वी यादव को नुकसान पहुंचाने की थी?
विज्ञापन
स्थानीय प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें ग्रामीणों ने सूचना दी कि स्कूल के सामने की सड़क के पास स्थित पीपल के पेड़ की एक डाली पर सैकड़ों कमल जैसे फूल खिले हैं और वहां से तेज रोशनी भी निकल रही है। यह देखकर ग्रामीण हैरान हैं और इसे दैवीय चमत्कार मानकर श्रद्धा भाव से पूजा कर रहे हैं। गौरतलब है कि आमतौर पर पीपल के पेड़ पर इस तरह के फूल नहीं खिलते, इसलिए यह दृश्य ग्रामीणों के लिए आश्चर्य का विषय बन गया है। पेड़ काफी पुराना बताया जा रहा है।