फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Lok Sabha chunav: Satta Ka Sangram In East Champaran, Discussion With leaders, East Champaran Lok Sabha Seat

Satta Ka Sangram: एनडीए ‘मोदी की गारंटी’ पर मांग रहा वोट; विपक्ष ने कहा- युवाओं के साथ केवल छल हुआ, विकास नहीं

Sun, 12 May 2024 06:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 12 May 2024 06:34 PM IST
सार

Lok Sabha 2024: अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र पहुंचा। यहां अमर उजाला ने सुबह चाय पर चर्चा और दोपहर में मतदाताओं के मुद्दों पर युवाओं से चर्चा की। वहीं, अब नेताओं से जनता के मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।
 

विज्ञापन
Lok Sabha chunav: Satta Ka Sangram In East Champaran, Discussion With leaders, East Champaran Lok Sabha Seat
पूर्वी चंपारण में नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को बिहार के पूर्वी चंपारण लोकसभा क्षेत्र में पहुंचा। यहां सुबह चाय पर चर्चा में आम मतदाताओं के मुद्दे जाने गए। दोपहर में युवाओं से चर्चा में उनके मुद्दों पर चर्चा की गई। वहीं, अब आम मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं से चर्चा की जा रही है।

विज्ञापन

 

Lok Sabha chunav: Satta Ka Sangram In East Champaran, Discussion With leaders, East Champaran Lok Sabha Seat
पूर्वी चंपारण में नेताओं से चर्चा - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी चंपारण के चरखा पार्क में अमर उजाला से बात करते हुए एनडीए नेत्री हिना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से विकास की बात करती आई है और विकास किया है। 2014 में हम आए एक उम्मीद के साथ जब जनता की उम्मीद थी, उसे 2019 में विश्वास में बदला। उन्होंने कहा कि और अब ‘मोदी की गारंटी’ है। ‘मोदी की गारंटी’ का मतलब गारंटी पूर्ण होने की गारंटी है। हमारा वोट मांगने का आधार ‘मोदी की गारंटी’ और विकास का मुद्दा ही है।
 




वहीं, विपक्ष इंडिया गठबंधन के नेता ने कहा कि गारंटी सुनकर चेहरे पर खुशी आ गई है कि पता नहीं यह कौन सी गारंटी है। 2014 में यही चंपारण की कर्मभूमि पर नरेंद्र मोदी आए हुए थे। उन्होंने कहा कि पीएम ने युवाओं के साथ छल करने का काम किया। 2014 में युवाओं ने उनको सरकार में लाने का काम किया। युवा, छात्र और किसानों ने उन पर सबसे ज्यादा विश्वास किया। क्या हुआ, आज युवाओं की क्या दुर्दशा है यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। कभी उन्होंने रोजगार की बात नहीं की, विकास की बात नहीं की। सिर्फ हिंदू-मुस्लिम किया और देश को बांटने का काम किया। इनका मेनिफेस्टो कभी विकास के लिए नहीं हुआ है। अभी के वादे बताएं। 2014 जो इन्होंने वादे किए थे पहले उसको तो पूरा कर लें। उसको कहते हैं कि ये जुमलाबाजी है, चुनावी वादा है। तो चुनावी वादा आप पूरा नहीं करते हैं और विकास की बात करने चल पड़ते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed