फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Land Dealer Shot Dead in Broad Daylight near Sitamarhi District HQ

सीतामढ़ी में दिनदहाड़े फायरिंग: जमीन कारोबारी रामबाबू राय की गोली मारकर हत्या, भीसा चौक पर फैली दहशत

Sat, 03 Jan 2026 05:15 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 05:15 PM IST
सार

Bihar: सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र स्थित भीसा चौक के पास दिनदहाड़े जमीन कारोबारी रामबाबू राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। माथे में गोली लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Land Dealer Shot Dead in Broad Daylight near Sitamarhi District HQ
घटनास्थल पर गोली लगे यूं के को देखते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब भीसा चौक के पास दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से छलनी कर दिया गया। यह इलाका जिला मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, ऐसे में घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। गोली लगने वाले युवक की पहचान रामबाबू राय के रूप में हुई है, जो जमीन कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक फायरिंग की आवाज गूंजी और देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। कुछ लोगों ने घटनास्थल पर ही युवक की मौत होने की आशंका जताई। सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में पूर्व विवाद की बात सामने आ रही है। पुलिस को घटनास्थल से दो खोखा मिलने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि युवक के माथे में गोली मारी गई, जिससे उसकी गंभीर हालत हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें: रंगदारी टैक्स नहीं देने पर बदमाशों ने किया किशोर का अपहरण, पुलिस की तत्परता से देर रात बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल, इस घटना ने पूरे सीतामढ़ी जिले को दहला दिया है और लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं। पुलिस ने जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed