{"_id":"68c8277eeb4c0f0c360cbdee","slug":"jdu-leader-savita-shahi-filed-an-fir-against-rjd-mla-amar-paswan-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: जेडीयू नेता सविता शाही ने RJD विधायक अमर पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: जेडीयू नेता सविता शाही ने RJD विधायक अमर पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जानें क्या है पूरा मामला
Mon, 15 Sep 2025 08:21 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Mon, 15 Sep 2025 08:21 PM IST
सार
मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाने में जेडीयू जिला उपाध्यक्ष सविता शाही ने बोचहा से राजद विधायक अमर पासवान के खिलाफ मारपीट, धमकी और जमीन पर जबरन कब्जा करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
RJD विधायक अमर पासवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में जेडीयू की नेत्री सविता शाही ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के विधायक अमर पासवान के खिलाफ मारपीट, धमकी और जबरन जमीन कब्जा करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। अमर पासवान बोचहा से राजद के विधायक हैं और उनके खिलाफ यह एफआईआर जमीन पर जबरन कब्जा करने और अपने लोगों से जमीन की पिलर को तोड़ने के आरोप में दर्ज कराई गई है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाने में दर्ज हुआ है और कांड संख्या 1277/25 है। यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है।
एफआईआर में बताया गया है कि यह घटना 22 अगस्त की है। जेडीयू जिला उपाध्यक्ष सविता शाही ने उसी दिन अहियापुर थाना में आवेदन दिया था कि बोचहा विधायक अमर पासवान ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से बाउंडरी को तोड़ दिया और उनकी जमीन हड़पने का प्रयास किया। हालांकि यह आवेदन जांच के नाम पर कुछ समय तक लटका हुआ था, लेकिन अब अहियापुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
ये भी पढ़ें: मंत्री जीवेश कुमार का पलटवार, तेजस्वी यादव पर करेंगे मानहानि का मुकदमा
विज्ञापन
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद विधायक अमर पासवान ने कहा कि जमीन का मामला पहले से ही उनके पिता के समय से चल रहा है और न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने जेडीयू नेत्री के आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि यह मामला अदालत में विचाराधीन है और चुनाव से पहले उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है।
मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि बोचहा के विधायक के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद जांच की गई और प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में आगे की अनुसंधान की प्रक्रिया जारी है। एफआईआर के अनुसार, विवाद जमीन से जुड़ा हुआ है और हाल ही में जमीन में पिलर तोड़ दिया गया था।