Bihar Election: विपक्षी गठबंधन में आते ही पशुपति पारस की फजीहत! राजद MLC ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को क्या कहा
Bihar Election: महागठबंधन में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से जुड़े सवाल पूछे गए तो राजद एमएलसी सुनील सिंह ने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने जो कहा वो हैरान कर देने वाला था। पढ़ें पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव 20 सितंबर को वैशाली जिले के पातेपुर, महुआ और हाजीपुर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर गुरुवार को हाजीपुर स्थित एक निजी होटल में राजद एमएलसी सुनील सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में जब महागठबंधन में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस से जुड़े सवाल पूछे गए तो राजद एमएलसी सुनील सिंह ने जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इतने छोटे-छोटे सवाल मत कीजिए। हम यहां कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठे हैं, न कि छोटे लोगों पर टिप्पणी करने के लिए।
सुनील सिंह ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए कहा कि पूरे राज्य के लोग समझ चुके हैं कि तेजस्वी यादव का कोई जोड़ नहीं है। उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि तेजस्वी घुड़सवारी नहीं कर सकते, लेकिन उन्होंने घुड़सवारी से लेकर क्रिकेट और शतरंज तक में अपनी क्षमता दिखाई है। राजनीति के शतरंज में भी उनसे आगे कोई नहीं है। समाज के वंचित तबके की लड़ाई लड़ने की ताकत उनमें है। 17 महीने में उन्होंने 5 लाख युवाओं को रोजगार दिलाया है।
पढे़ं: मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल में महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
शिक्षा और स्वास्थ्य समेत हर क्षेत्र में उन्होंने उत्कृष्ट काम किया है और अपना लोहा पूरे देश में मनवाया है। अगर तेजस्वी हैं, तो सब कुछ संभव है। चिराग पासवान द्वारा राजद को कांग्रेस का पिछलग्गू बताने वाले बयान पर भी एमएलसी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “जिनमें खुद हजार छेद हों, वे दूसरों पर उंगली उठाने की बात करते हैं।”