फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Holika Dahan is celebrated in a unique custom in Muzaffarpur

Holi Festival: मुजफ्फरपुर में अनोखे रिवाज में होता है होलिका दहन, शादी के बाद महिलाएं आकर करती हैं विशेष पूजन

Sun, 24 Mar 2024 06:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 24 Mar 2024 06:34 PM IST
सार

Holi Festival: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक अनोखे रिवाज से होलिका दहन मनाया जाता है। जहां सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और ससुराल गई नवविवाहिता इस रिवाज में शामिल होती हैं और पूजा करती हैं। इसके साथ ही अपने-अपने परिवार की खुशहाली के लिए मन्नतें मांगती हैं।

विज्ञापन
Holika Dahan is celebrated in a unique custom in Muzaffarpur
शादी के बाद महिलाएं आकर करती हैं विशेष पूजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में एक अनोखे रिवाज से होलिका दहन मनाया जाता है। स्थानीय नागरिक प्रवीण चौधरी बताते हैं कि मारवाड़ी समाज के द्वारा कई दशकों से लगातार इसका आयोजन किया जा रहा है। इसलिए आज भी इस परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब से होश संभाला है, तब से यह परंपरा कायम है। इसके आयोजन की तैयारी हम लोग महीनाें से करते हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में मारवाड़ी समाज की महिलाएं और आसपास के हजारों लोग शामिल होते हैं और इस पर्व के गवाह बनते हैं।

विज्ञापन


विधि-विधान के साथ की गई पूजा
बता दें कि रंगों के इस पर्व को लेकर जिले भर में उत्साह और उमंग का माहौल देखा जा रहा है। घरों में चहल-पहल और बाजारों में रौनक छाई हुई है। शुभ मुहूर्त पर महिलाओं ने विधि-विधान के साथ होली पूजन किया और महिलाओं की टोलियां मंगलमय गीत गाते हुए होलिका दहन स्थल पर पहुंचना शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed