फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Hajipur: Train numbers will change from July 1, passengers will have to search trains with new numbers

Bihar: एक जुलाई से बदलेगा रेलगाड़ियों का नंबर, यात्रियों को नए नंबर से सर्च करनी होंगी ट्रेनें; जानें डीटेल्स

Sun, 09 Jun 2024 04:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 09 Jun 2024 04:59 PM IST
सार

Bihar Train News: एक जुलाई से रेलगाड़ियों का नंबर बदल दिए जाएंगे। उसके बाद यात्रियों को नए नंबर से ट्रेनों की जानकारी सर्च करनी होगी। कुछ ट्रेनों की जानकारी भी आ गई है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Hajipur: Train numbers will change from July 1, passengers will have to search trains with new numbers
एक जुलाई से नए नंबर से सर्च करने पर ही मिलेगी ट्रेन की जानकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में एक जुलाई से कुछ ट्रेनों का नंबर बदल दिया जाएगा। अब यात्रियों को नए नंबरों को सर्च कर ही ट्रेन से जुड़ी जानकारी मिल पाएगी। हालांकि नंबर बदलने से यात्रियों को थोड़ी परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ेगा। गौरतलब है कि पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज जंक्शन से मुजफ्फरपुर, गोरखपुर, रक्सौल व गौनाहा रेलखंड में परिचालित होने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनों का नंबर आगामी एक जुलाई से बदल जाएगा। इसे लेकर रेल प्रशासन ने ट्रेनों के नंबर में आगे लगे शून्य को हटाते हुए नया नंबर जारी कर दिया है। रेल यात्रियों को अब नए नंबर से ट्रेनों को सर्च करना होगा।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, नरकटियागंज बेतिया-रक्सौल रेल खंड में चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या 05209-05210 का नंबर अब बदल जाएगा। अब यह गाड़ी 75235-75236 नंबर से चलेगी। इसी प्रकार नरकटियागंज सिकटा रक्सौल मार्ग पर चलने वाली गाड़ी 05555-05556 ट्रेन एक जुलाई से 55583-55584 नंबर से चलेगी। गाड़ी संख्या 05541 और 05542 का नंबर बदल कर गाड़ी संख्या 55585 और 55586 हो जाएगा। जबकि 05587-05588 संख्या वाली गाड़ी अब नए नंबर 55587-55588 से परिचालित होगी। उधर, नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेल खंड में चलने वाली गाड़ी संख्या 05257-05258 अब 63341-63342 नंबर से चलेगी तो 05259-05260 का परिचालन 63309-63338 नंबर से होगा। उक्त बात की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सभी डीआरएम को भेजे गए पत्र में दी गई है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि कोरोना अवधि में पैसेंजर ट्रेनों को स्पेशल स्टेटस देकर चलाया जा रहा था। ट्रेनों के नए नंबर जारी होते ही उनका स्पेशल स्टेटस खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed