फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Hajipur: Stoppage of Howrah Raxaul Mithila Express, Howrah Kathgodam Bagh Express at Karpurigram station

Bharat Ratna : जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर बने स्टेशन को भी मिली सौगात; अब इन खास ट्रेनों का भी ठहराव मिला

Fri, 09 Feb 2024 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 09 Feb 2024 07:56 PM IST
सार

Karpurigram Station: हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस और हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस को सोनपुर मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Hajipur: Stoppage of Howrah Raxaul Mithila Express, Howrah Kathgodam Bagh Express at Karpurigram station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 13021/13022 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस और 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस का सोनपुर मंडल के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर दो मिनट का प्रायौगिक तौर पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी से गाड़ी संख्या 13022 रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस 14.32 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी। यहां से 14.34 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। साथ ही 11 फरवरी से गाड़ी संख्या 13021 हावड़ा-रक्सौल मिथिला एक्सप्रेस 03.31 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी। फिर यहां से 03.33 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

 
इसी तरह 11 फरवरी से गाड़ी संख्या 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 09.01 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी। यहां से 09.03 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस 20.53 बजे कर्पूरीग्राम स्टेशन पहुंचेगी और यहां से 20.55 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed