फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   government land grab vijay kumar sinha orders strict action in one week

Bihar: कांटी में सरकारी जमीन पर भू माफियाओं की गिद्ध नजर, विजय कुमार सिन्हा ने दिया सख्त कार्रवाई का फरमान

Fri, 15 Aug 2025 05:04 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुजफ्फरपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 15 Aug 2025 05:04 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड में कृषि विभाग की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा कोर्ट को गुमराह कर अवैध तरीके से कागजात बनवाने के मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सख्त रुख अपनाया है।
 

विज्ञापन
government land grab vijay kumar sinha orders strict action in one week
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी प्रखंड में कृषि विभाग की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा कोर्ट को गुमराह कर गलत तरीके से कागजात तैयार करने के मामले में जिला प्रशासन को एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिला अतिथि गृह में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि डीएम सुब्रत सेन और एसएसपी सुशील कुमार को तुरंत दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। जांच के लिए एक सप्ताह का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि एनडीए सरकार भू माफियाओं के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी और उन्हें प्रदेश से उखाड़ फेंका जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डीसीएलआर और सीओ दाखिल खारिज की प्रक्रिया में कागजातों की पूरी जांच पड़ताल करें, ताकि किसी भी गलत कार्य को रोका जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अब होली, दशहरा, छठ में बिहार आने में नहीं होगी परेशानी, सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया यह काम
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कोर्ट को गुमराह कर कृषि विभाग की सरकारी जमीन पर कब्जे का प्रयास विफल किया जाएगा और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक सप्ताह के भीतर लोक याचिका दायर कर मामले को कोर्ट में प्रस्तुत किया जाएगा और कृषि विभाग के संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि सुशासन की सरकार में किसी भी तरह की गलत मानसिकता को पनपने नहीं दिया जाएगा और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed