{"_id":"69d076e64e1cb630d00582c0","slug":"entire-network-of-poisonous-liquor-exposed-police-swung-into-action-after-5-died-in-motihari-bihar-news-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4124949-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: SIT ने मोतिहारी जहरीली शराब नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 700 लीटर स्प्रिट जब्त, 1 जांच में 8 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: SIT ने मोतिहारी जहरीली शराब नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 700 लीटर स्प्रिट जब्त, 1 जांच में 8 गिरफ्तार
Sat, 04 Apr 2026 09:02 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 09:02 AM IST
सार
Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में जहरीली शराब से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और कई अन्य गंभीर स्थिति में हैं। जिसके बाद प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी और परसौना के चौकीदार भरत रॉय को निलंबित करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी नागा राय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के तुरकौलिया थाना क्षेत्र में जहरीली शराब का कहर जारी है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोग अस्पतालों में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। गांवों में मातम का माहौल है और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
प्रशासन की सख्त कार्रवाई
घटना को गंभीरता से लेते हुए मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा परसौना के चौकीदार भरत रॉय को भी निलंबित करते हुए गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तुरकौलिया थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिकी प्रमोद यादव के परिजनों के आवेदन पर दर्ज की गई।
विज्ञापन
अब तक आठ गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता नागा राय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चौकीदार भरत राय और साजिशकर्ता नागा राय आपस में रिश्तेदार हैं। भरत राय की मदद से ही नागा राय यह जहरीला पदार्थ बेच रहा था। पुलिस ने नागा राय और उसके परिवार समेत कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
SIT जांच में बड़ा खुलासा
मोतिहारी एसपी द्वारा गठित SIT की जांच में जहरीली शराब के पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में पता चला कि पिपराकोठी के स्प्रिट माफिया कन्हैया और राजा ने स्प्रिट मंगवाई। इसे परसौना निवासी खलीफा और सुनील शाह को बेचा गया, जिन्होंने आगे नागा राय और जम्मू बैठा को सप्लाई किया। इसके बाद नागा राय ने परसौना क्षेत्र और जम्मू बैठा ने बालगंगा इलाके में यह जहरीला पदार्थ बांटा, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने स्प्रिट की एक बड़ी खेप जब्त की है। मोतिहारी एसपी ने बताया कि 700 लीटर जब्त स्प्रिट में शुद्ध मेथनॉल पाया गया, जो जहरीला था। इसी खेप का कुछ हिस्सा परसौना और बालगंगा में सप्लाई हुआ था। SIT की टीम ने समय रहते कार्रवाई की, वरना अब तक हजारों लोगों की जान जा सकती थी।
अब तक 39 शराब कारोबारी गिरफ्तार
तुरकौलिया और रघुनाथपुर थाना क्षेत्रों में हत्या के अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। घटना के बाद चंपारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने मोतिहारी डीएम और एसपी के साथ तुरकौलिया थाना में बैठक कर पूरे मामले की समीक्षा की। उन्होंने 5 मौतों की पुष्टि करते हुए पूरे जिले में सघन छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। इस अभियान के तहत अब तक 39 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ये भी पढ़ें: अनजान कॉल से शुरू हुआ सफर, शादी के मंजिल तक पहुंचा, पहले परिवार ने रिश्ते का किया विरोध फिर दी मंजूरी
प्रशासन अलर्ट मोड में
घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी जारी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन