{"_id":"693ba9abf7253265d10eb034","slug":"ed-raids-motipur-police-station-area-traces-of-financial-transactions-with-pakistan-found-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पाकिस्तान में हुए बैंक ट्रांजेक्शन के मामले पर एक्शन, ED टीम ने कई घंटे तक पूछताछ कर जुटाई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पाकिस्तान में हुए बैंक ट्रांजेक्शन के मामले पर एक्शन, ED टीम ने कई घंटे तक पूछताछ कर जुटाई जानकारी
Fri, 12 Dec 2025 11:05 AM IST
तिरहुत ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: तिरहुत ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:05 AM IST
सार
मोतीपुर में ईडी ने मोहम्मद जैद के घर छापेमारी की, 2021 में पाकिस्तान से जुड़े कथित बैंक लेन-देन की जांच के तहत परिवार से घंटों पूछताछ की गई। स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली गई है। आगे की कार्रवाई भी जारी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में हुए बैंक ट्रांजेक्शन के मामले पर ईडी की रेड जारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय इकाई की टीम ने कार्रवाई की है। गुरुवार शाम को जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के रामपुरुगन गांव के निवासी मोहम्मद जैद के घर पर टीम ने छापेमारी की है। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी मो. जैद घर पर नहीं मिला। यह गौरतलब है कि मो. जैद पेशे से एक चालक का काम करता है। इस दौरान टीम ने मो. जैद की मां मोमिना खातून और उसकी पत्नी शबनम खातून से कई घंटे तक पूछताछ की है।
विज्ञापन
बैंक के कई अधिकारी शामिल थे
मामले में टीम को घर पर देखकर लोग घबरा गए। यह बताया जा रहा है कि आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई की छापेमारी का कारण वर्ष 2021 में जैद के आईसीआईसीआई बैंक खाते से दुश्मन मुल्क पाकिस्तान के एक खाते में हुए लेन-देन को लेकर है। वहीं इस छापेमारी की टीम के साथ आईसीआईसीआई बैंक के कई पदाधिकारी भी शामिल थे।
विज्ञापन
टीम जैद के घर पहुंची और छापेमारी शुरू की
गौरतलब है, मो. जैद वर्ष 2021 में जिस व्यक्ति की गाड़ी चलाता था, उसे भी लेन-देन के एक मामले में आर्थिक अपराध अनुसंधान इकाई ने जेल भेजा था। प्रवर्तन निदेशालय की टीम मोहम्मद जैद के घर पहुंची और छापेमारी शुरू की। हालांकि, टीम ने इस दौरान कई जरूरी कागजात भी कलेक्ट किए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar: पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, पटना समेत कई जिलों में सुबह-शाम कोहरे की चादर; मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
बैंक खाते से पाकिस्तान में लेन-देन हुआ है
इस पूरे मामले में डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया है कि ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय इकाई की टीम ने थाना क्षेत्र के मोहम्मद जैद के घर जांच-पड़ताल की है। उसके ऊपर आरोप है कि उसके बैंक खाते से पाकिस्तान में लेन-देन हुआ है। इस मामले में संबंधित बैंक के अधिकारी भी शामिल थे। टीम ने आरोपी के घर के लोगों से पूछताछ की है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।