{"_id":"66e5a7af91fc6451fc0d3b83","slug":"east-champaran-police-sent-pacs-president-chandan-singh-to-jail-from-sdm-s-meeting-in-paddy-embezzlement-case-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पैक्स अध्यक्ष गए थे एसडीएम की मीटिंग में भाग लेने, पुलिस ने धान गबन के मामले में वहीं से भेज दिया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पैक्स अध्यक्ष गए थे एसडीएम की मीटिंग में भाग लेने, पुलिस ने धान गबन के मामले में वहीं से भेज दिया जेल
Sat, 14 Sep 2024 08:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 14 Sep 2024 08:41 PM IST
सार
East Champaran News: पूर्वी चंपारण में पुलिस ने धान गबन के मामले में पैक्स अध्यक्ष को एसडीएम की मीटिंग से गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस घटना की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। जानें पूरा मामला...।
विज्ञापन
चकिया थाना पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष को किया गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी चंपारण के चकिया स्थित अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम द्वारा आयोजित बैठक में भाग लेने गए कल्याणपुर सिसवा पटना के पैक्स अध्यक्ष को पुलिस ने वहीं से गिरफ्तार कर लिया। पैक्स अध्यक्ष पर धान खरीद में 61 लाख रुपये के गबन की प्राथमिकी थी। दरअसल, चकिया अनुमंडलाधिकारी शिवानी शुभम ने शनिवार को अनुमंडल के सभी पैक्स अध्यक्षों को मीटिंग में बुलाया था। इधर, पैक्स अध्यक्ष की गिरफ्तारी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-024 में उक्त पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान की खरीद के लिए सरकारी धन आवंटित किया गया था। धान खरीद के समतुल्य सीएमआर में गबन किया गया है। इस गबन की जानकारी पैक्स गोदाम के जांच के दौरान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को हुई थी और इनके प्रतिवेदन के आधार पर एसडीएम के निर्देश पर प्राथमिकी है। पैक्स अध्यक्ष चन्दन सिंह और समिति के अन्य सदस्यों पर धान के गबन का आरोप है और इसमें वह फरार थे।
विज्ञापन
इधर, जिले में इस वर्ष हुई धान खरीद में कई पंचायतों के सहकारी समितियों पर धान खरीद मामले में गबन की प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। साथ ही पुलिस मामले में कई लोगों को जेल भी भेज चुकी है। धान खरीद में भारी अनियमितता की बात सामने आई है। इस पर सभी एसडीएम की सख्ती बनी हुई है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों से इसकी जांच में रोज खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन