{"_id":"6a17eae3790b2e1f4804de07","slug":"east-champaran-karpoori-thakur-college-principal-self-harm-news-motihari-bihar-news-today-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1371-4331512-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : कॉलेज प्राचार्य ने जहर खाया, जान पर आफत; कहां हुई यह घटना, क्या बताया जा रहा कारण?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : कॉलेज प्राचार्य ने जहर खाया, जान पर आफत; कहां हुई यह घटना, क्या बताया जा रहा कारण?
Thu, 28 May 2026 12:59 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्वी चंपारण
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:59 PM IST
सार
Bihar: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी स्थित कर्पूरी ठाकुर कॉलेज के प्राचार्य अजित वर्मा ने कथित तौर पर जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कर्पूरी ठाकुर कॉलेज मोतिहारी
विस्तार
पूर्वी चंपारण जिला मुख्यालय से गुरुवार को शिक्षा जगत को झकझोर देने वाली खबर सामने आई, जहां कर्पूरी ठाकुर कॉलेज के प्राचार्य अजित वर्मा ने कथित तौर पर जहर खा लिया। घटना के बाद कॉलेज परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
जानकारी के अनुसार, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आनन-फानन में मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। वहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
शिक्षा जगत में मची हलचल
घटना की खबर फैलते ही शिक्षा जगत में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कॉलेज कर्मियों और परिचितों में भी बेचैनी देखी जा रही है। हालांकि, उन्होंने किन परिस्थितियों में जहर खाया और इसके पीछे की वजह क्या है, इसका अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं
सूत्रों की मानें तो मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर किसी भी कारण की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: BAU में करोड़ों के खेल का आरोप! CAG रिपोर्ट के बाद राजभवन तक मचा हड़कंप, FIR और जांच की उठी मांग
प्रशासनिक अपडेट पर टिकीं नजरें
फिलहाल प्राचार्य की हालत को लेकर लोगों की नजरें अस्पताल और प्रशासनिक अपडेट पर टिकी हुई हैं। इस घटना ने जिले के शैक्षणिक माहौल में सनसनी फैला दी है।