फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Devesh Thakur controversy: RJD leader Arjun Rai taunts Sitamarhi MP, Muslim Yadav controversial statement

देवेश चंद्र विवाद: RJD नेता ने कहा- सीतामढ़ी MP के अमर्यादित बयान से मां सीता की धरती पूरे देश में हुई शर्मसार

Wed, 19 Jun 2024 01:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Jun 2024 01:03 PM IST
सार

Devesh Chanda Thakur Controversy: सीतामढ़ी के नव निर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के मुस्लिम, यादव और कुशवाहा समुदाय के लोगों पर किए गए विवादित बयान को लेकर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब पूर्व सांसद अर्जुन राय ने उन पर तंज कसा है। उन्होंने सांसद देवेश को तुच्छ मनुवादी विचार वाला बताया है।

विज्ञापन
Devesh Thakur controversy: RJD leader Arjun Rai taunts Sitamarhi MP, Muslim Yadav controversial statement
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद अर्जुन राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Devesh Chandra Thakur Controversy: बिहार के सीतामढ़ी के नव निर्वाचित सांसद के विवादित बयान के बाद पूर्व सांसद अर्जुन राय ने नगर के एक होटल सभागार में प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान अर्जुन राय ने कहा कि वर्तमान सांसद देवेश चंद्र ठाकुर द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान से सीतामढ़ी ही नहीं पूरे देश में माता सीता की धरती शर्मसार हुई है। ऐसे तुच्छ मनुवादी विचार वाले सांसद को सीतामढ़ी की जनता ने गलती से लोकसभा का प्रतिनिधि चुना है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला है कि लोकसभा का प्रतिनिधि जनता का नौकर होता है और वह नौकर मालिक को आज आंख दिखा रहा है।

विज्ञापन

 
राजद नेता अर्जुन राय ने कहा कि जिस धरती को सीतामढ़ी के पूर्व के जन प्रतिनिधियों ने देश में नाम रोशन करने का काम किया, उसे आज वर्तमान सांसद द्वारा धूमिल किया जा रहा है। उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि गलती से सीतामढ़ी की जनता ने सांप को दूध पिलाने का काम किया है। वह सांप अब अपना असली रूप दिखाने लगा है। मैं भी पूर्व में पांच वर्षों तक सांसद रहा हूं। लेकिन, ऐसी अमर्यादित भाषा का प्रयोग कभी नहीं किया। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे जो जनादेश दिया है, उसका मैं सम्मान करता हूं। उन्होंने कहा कि यह धरती सामाजिक न्याय की धरती, कर्पूरी ठाकुर, बाबा साहेब अंबेडकर की धरती है। नीतीश कुमार ने पिछड़े वर्ग के हक को मारकर एक मनुवादी विचारधारा के व्यक्ति को टिकट दे दिया। अब वह व्यक्ति जीतने के बाद मुस्लिम, यादव और कुशवाहा समाज पर गलत भाषा का प्रयोग कर रहा है। गौरतलब है कि इन दिनों देवेश चंद्र ठाकुर के विवादित बयान से पूरे बिहार में सियासी घमासान चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed