फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Dead body of young man found in suspicious condition from home

Bihar News: घर से युवक का संदिग्ध स्थिति में मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Sun, 17 Mar 2024 11:10 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 17 Mar 2024 11:10 AM IST
सार

Bihar News: वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के बागदुल्हन मोहल्ला स्थित एक घर से एक युवक का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया। साथ में काम करने वाले लोगों ने युवक को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के रूपौली गांव निवासी विश्वनाथ शर्मा का 24 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार शर्मा बताया गया है। युवक के मौत की सूचना परिजनों को दी गई। सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहे है।

विज्ञापन
Dead body of young man found in suspicious condition from home
घर से युवक का संदिग्ध स्थिति में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर थाना क्षेत्र के बागदुल्हन मोहल्ला स्थित एक घर से एक युवक का संदिग्ध स्थिति में शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक सुनील कुमार शर्मा नगर थाना क्षेत्र के बागदुल्हन मोहल्ला स्थित राम बाबू शर्मा के यहां किराए के मकान में रहकर चूड़ी निर्माण का काम करता था। मकान मालिक रामबाबू शर्मा ने बताया कि शनिवार की देर रात युवक कमरे में फर्श पर पड़ा था। जिसके बाद लोग उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक के गले पर फंदे का निशान देखा गया है।

विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम
युवक की मौत के बाद मकान मालिक ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। मृतक के गले पर रस्सी का निशान देख परिजनों ने हत्या का आरोप मकान मालिक पर लगा रहे है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाई में दूसरे नंबर पर था। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed