{"_id":"65bf7e5736c5d32e2b0a0ba0","slug":"crooked-robbers-and-aman-caught-by-police-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime News: कुख्यात लुटेरे अविनाश और अमन चढ़े पुलिस के हत्थे, जिले में मचा रखा था आतंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime News: कुख्यात लुटेरे अविनाश और अमन चढ़े पुलिस के हत्थे, जिले में मचा रखा था आतंक
Sun, 04 Feb 2024 05:38 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 04 Feb 2024 05:38 PM IST
सार
Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर पुलिस ने जिले के अंदर कई बड़ी लूट के मामले का उद्भेदन करते हुए गिरोह के सरगना अविनाश कुमार और अमन कुमार को पकड़ा है। बताया जा रहा है ये कि दोनों ने गिरोह बनाकर मुजफ्फरपुर जिला ही नहीं बल्कि पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
कुख्यात लुटेरे अविनाश और अमन चढ़े पुलिस के हत्थे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों सदर थाना क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके अलावा यह गिरोह कर्जा थाना क्षेत्र और साहेबगंज में सीएसपी को निशाना बनाकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
अन्य सामाग्री की गई जब्त
जिसके बाद से जिला पुलिस की टीम के द्वारा एक विशेष टीम एसडीपीओ सरैया के साथ मिलकर छापा मारा गया। उक्त छापामार कार्रवाई में पुलिस ने कुखायत बदमाश अविनाश और अमन कुमार को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह बड़ा गिरोह है और जिले के कई इलाकों में आतंक मचा रखा था, जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 2 पिस्टल, 11 कारतूस और जिले के अंदर लूटी गई सीएसपी की रकम और अन्य सामग्री जब्त की गई है।
विज्ञापन