{"_id":"672f0c1ade4eb61a870d3505","slug":"crime-in-bihar-sensation-spread-due-to-murder-of-two-youths-in-muzaffarpur-deceased-were-relatives-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime In Bihar: दो युवकों की हत्या से फैली सनसनी, मृतक रिश्तेदार थे, प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime In Bihar: दो युवकों की हत्या से फैली सनसनी, मृतक रिश्तेदार थे, प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा मामला
Sat, 09 Nov 2024 12:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 09 Nov 2024 12:45 PM IST
सार
बिहार के मुजफ्फरपुर में दो युवकों की हत्या का मामला सामने आया है। दोनों युवकों की लाश नहर के किनारे मिली। मामला पारु थाना एरिया के मौजमा गांव का है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में डबल मर्डर होने से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधियों ने दो युवकों की हत्या कर शव को फेंका है। वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, प्रेम-प्रसंग में हत्या की घटना को अंजाम दिए जाने की बात कही जा रही है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की मामले की जांच में जुटी है। यह मामला जिले के सरैया अनुमंडल क्षेत्र के पारु थाना क्षेत्र के मौजमा गांव की है। जहां नथुआ पोखर के समीप दो डेड बॉडी मिली थी। गोली मारकर हत्या किया गया है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में इस बात की जानकारी पर ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
दोनों मृतकों की पहचान जिले के पारू थाना क्षेत्र के मौजमा निवासी सूरजदास और उसी गांव के राजू दास के रूप में हुई है। वहीं, दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा और परिजन में चित्कार मची हुई है। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराे जाने की कवायद में जुटी है।
विज्ञापन
पूरे मामले में एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि थाना क्षेत्र में दो युवकों का शव मिला है। गोली मारकर हत्या किया गया है। घटना का कारणों की जांच किया जा रहा है। FSL टीम को भी सूचना दी गई है, अभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराए जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।