फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar young man died due to bullet injury in Vaishali pistol recovered from spot investigation murder suicide

Bihar News: एक युवक की गोली लगने से मौत, मौके से पिस्तौल बरामद, हत्या या आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी पुलिस

Thu, 17 Apr 2025 03:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 03:55 PM IST
सार

Crime News: एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मौके से पिस्तौल बरामद हुई है। ये हत्या है या आत्महत्या, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar young man died due to bullet injury in Vaishali pistol recovered from spot investigation murder suicide
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिला महुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत स्थित कड़निया गांव में शिक्षक शिवशंकर राय के 25 वर्षीय बेटे आलोक शंकर उर्फ कुंदन का शव आम के बगीचे में घर से तकरीबन 300 मीटर दूर मिला है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल, मृतक का मोबाइल फोन , पानी बोतल और मृतक जेब से सलाई की डिब्बी में दो खोखा मिले हैं। शव से लगभग 10  फीट की दूरी पर खाली शराब की बोतल और ग्लास भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन




मृतक के परिवार में उनके बड़े भाई पंकज कुमार हैं, जो विवाहित हैं। उनकी दो बहनें भी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। मृतक के पिता पातेपुर के मौदह स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी मां कुमारी अंजू गृहिणी हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा दबे जुबान बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में हत्या हुई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जब चलती एंबुलेंस में लग गई अचानक आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, फिर जो हुआ...
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मृतक के बहनोई अमोद कुमार ने बताया कि सुबह घर में नहीं था और सूचना मिला कि शव घर से कुछ दूर आम बगीचे में पड़ा हुआ है। वैसे ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घर के पास लगे सीसीटीवी में देखा गया है कि 1:00 बजे रात में साला घर से निकाला है। उन्होंने बताया कि देखने में लग रहा है किसी ने बुलाकर हत्या कर दिया है। शव के पास से पिस्टल और पानी की बोतल मिला है उसके जेब से दो खोखा मिला है। शव के कुछ दूरी पर शराब की बोतल मिली है। 

यह भी पढ़ें: राजद कार्यालय में महागठबंधन की बैठक, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे विपक्षी नेता

इस संबंध में महुआ सीडीपीओ कुमारी दुर्गा शक्ति ने बताया कि प्रथम दृश्यता आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन लोगों द्वारा प्रेम प्रसंग में हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम जांच कर रही है। जो भी मामला सामने आएंगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed