{"_id":"6800c254fa1ffffb740de941","slug":"bihar-shopkeeper-going-home-from-hotel-samastipur-died-during-treatment-after-being-hit-by-unknown-vehicle-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: होटल से घर जा रहा था दुकानदार, अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: होटल से घर जा रहा था दुकानदार, अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद इलाज के दौरान मौत
Thu, 17 Apr 2025 02:26 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:26 PM IST
सार
Unknown Vehicle Collision: होटल से घर जा रहे दुकानदार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाज के दौरान दुकानदार की मौत हो गई। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय विशनपुर पथ उजियारपुर थाना क्षेत्र के गावपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से लाइन होटल संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के वार्ड 13 मोहल्ला निवासी सत्यनारायण सहनी 55 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर उजियारपुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में मृतक होटल संचालक का पुत्र अमित कुमार सहनी ने बतलाया कि बुधवार रात उनके पिता ने लाइन होटल से घर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। बाद में जब लोगों को जानकारी हुई तो उन्हें उपचार के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुकेश सहनी बिहार चुनाव में 60 सीटें लेंगे? महागठबंधन से पशुपति पारस को न्यौता क्यों नहीं?
विज्ञापन
हालांकि, परिवार के लोग शहर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। इसके बाद घटना की जानकारी उजियारपुर पुलिस को दी गई। उजियारपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम कराया है। उधर, इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम बचा हुआ है। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में सदर अस्पताल में परिजनों की भीड़ जुट गई।
यह भी पढ़ें: जब चलती एंबुलेंस में लग गई अचानक आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, फिर जो हुआ...
पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा
दलसिंहसराय की डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बतलाया कि सड़क हादसे में होटल संचालक की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसा किस वाहन से हुआ है, इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है।