{"_id":"67fbb5dba5f2a307ac0d9b4a","slug":"crazy-husband-who-killed-his-wife-arrested-in-muzaffarpur-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पत्नी की हत्या करने वाला सनकी पति गिरफ्तार, अवैध संबंध को लेकर बच्चों के सामने पीट पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पत्नी की हत्या करने वाला सनकी पति गिरफ्तार, अवैध संबंध को लेकर बच्चों के सामने पीट पीटकर मार डाला
Sun, 13 Apr 2025 06:32 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 13 Apr 2025 06:32 PM IST
सार
Bihar: कलीमुल्लाह को शक था कि मृतका का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है, और इसी कारण वह बार-बार मायके चली जाती थी। इसी शक और गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
पति की हत्या करने वाला गुनाहगार पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतीपुर थाना क्षेत्र में पत्नी की नृशंस हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 11 अप्रैल की शाम आरोपी ने बच्चों के सामने ही लाठी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।
गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने मोतीपुर थाना क्षेत्र के कोडरकट्टा स्थित कदम चौक के पास नदी किनारे छिपे आरोपी को घेर लिया। पुलिस को देख कलीमुल्लाह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। अब उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
इस खबर को भी पढ़ें: चोरों ने भगवान को भी नहीं बख्शा, सूर्य मंदिर के दानपेटी को तोड़कर पैसा उड़ाया; पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
पत्नी के प्रेम संबंध और उपेक्षा से था नाराज
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी पहले उसके बड़े भाई की पत्नी थी। फारूक की मौत संदिग्ध हालात में सेंट्रल जेल में आत्महत्या के कारण हुई थी, जिसके बाद घरवालों ने मृतका की शादी छोटे भाई कलीमुल्लाह से कर दी थी। फारूक से मृतका को दो बेटे थे, जबकि कलीमुल्लाह से उसके तीन बेटे हैं। कलीमुल्लाह को शक था कि मृतका का किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है, और इसी कारण वह बार-बार मायके चली जाती थी। इसी शक और गुस्से में आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
पुलिस करेगी स्पीडी ट्रायल
इस जघन्य हत्याकांड को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि घटना बेहद क्रूर थी और पुलिस इसे गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे और गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा गया है। हम इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलवाएंगे।