फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Chirag Paswan said in Hajipur, this time NDA is in the electoral field with complete unity.

Bihar News : चिराग का RJD नेता तेजस्वी पर तंज, हर बार कहते हैं 'सरकार बनाने जा रहे हैं'; लेकिन हार जाते हैं

Mon, 22 Sep 2025 05:48 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Mon, 22 Sep 2025 05:48 PM IST
सार

Vaishali News : हाजीपुर में डीशा की बैठक में शामिल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव पर तंज कसा और कहा कि वे हर बार कहते हैं कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं, लेकिन पिछली बार चुनाव हार गए। उन्होंने एनडीए की एकजुटता को मजबूत बताते हुए कहा कि इस बार गठबंधन पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर रहा है।

विज्ञापन
Chirag Paswan said in Hajipur, this time NDA is in the electoral field with complete unity.
Bihar Election : चिराग पासवान ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के हाजीपुर में डीशा की बैठक में शामिल केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी अपने कार्यकर्ताओं से हमेशा कहते हैं कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं तैयार रहिए,  लेकिन पिछली बार भी ऐसा ही कहा गया था और वे चुनाव हार गए। चिराग पासवान ने कहा कि सपने देखने का अधिकार सभी को है, लेकिन इस बार एनडीए के पांचों दल विपक्ष की उम्मीदों के विपरीत एकजुट हैं और चुनावी मैदान में मजबूती के साथ उतर रहे हैं।

विज्ञापन

चिराग पासवान ने कहा कि अगर एनडीए 225 सीटें जीतती है, तो उन लोगों को जो दावा कर रहे हैं कि वे सरकार बनाने जा रहे हैं, उन्हें देखना होगा कि उन्हें कितनी सीटों पर तैयारी करनी है। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन में दरार दिखाने या किसी बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने की कोशिशें बेकार हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Bihar Politics : सांसद खेल महोत्सव में खेला, उद्घाटन के दौरान बैडमिंटन कोर्ट में धड़ाम से गिरे पूर्व सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, चिराग पासवान ने अपने पार्टी नेता रईस खान की गिरफ्तारी के मामले पर कहा कि मामला पूरी तरह उनके संज्ञान में नहीं है और आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। वहीं, प्रशांत किशोर द्वारा बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर उन्होंने कहा कि यह दोनों लोगों के बीच का मामला है और कानूनी प्रक्रिया में है। डीशा की बैठक में वैशाली जिले के तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिले के विकास और लोगों की समस्याओं की समीक्षा की गई, और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने चिराग पासवान के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।

ये भी पढ़ें- Bihar News :  अडानी समूह को 1 रुपये प्रति एकड़ जमीन देने के खिलाफ माले का प्रदर्शन, लीज रद्द करने की उठी मांग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed