फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bride's family refused go ahead with wedding after groom arrived wearing fake jewelry Motihari Bihar News

Bihar News: जयमाला से पहले खुला बड़ा राज! दूल्हे के गहने निकले नकली, दुल्हन ने तोड़ी शादी; बंधक बनाए गए बाराती

Tue, 23 Jun 2026 06:59 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2026 06:59 PM IST
सार

पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के बेलवतिया गांव में शादी उस समय रुक गई जब लड़की पक्ष ने दूल्हे द्वारा लाए गए गहनों को नकली बताकर विवाह से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च और तिलक की राशि लौटाने की मांग करते हुए दूल्हे और उसके कुछ परिजनों को रोक लिया। मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंच गई है।
 

विज्ञापन
bride's family refused  go ahead with wedding after groom arrived wearing fake jewelry Motihari Bihar News
नकली गहना लेकर आने पर लड़की पक्ष ने किया शादी से इनकार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के बेलवतिया गांव में सोमवार की रात एक शादी उस समय विवाद का कारण बन गई, जब लड़की पक्ष ने दूल्हे द्वारा लाए गए गहनों को नकली बताते हुए विवाह करने से इनकार कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। शादी में हंगामा शुरू हो गया। लड़की पक्ष ने दूल्हे सहित उसके परिजनों को बंधक बना लिया। उनका कहना था कि शादी का पूरा खर्च लौटाने के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा। वहीं आधे बाराती वापस लौट गए, जबकि दूल्हा और उसके कुछ परिजन रातभर गांव में ही लड़की पक्ष के कब्जे में रहे।

विज्ञापन


नेपाल से आई बारात, मंडप में पहुंचते ही मचा बवाल
जानकारी के अनुसार, बेलवतिया गांव निवासी लक्ष्मीनारायण सहनी की पुत्री आरती कुमारी का विवाह नेपाल के बारा जिला अंतर्गत परसोतिपुर निवासी जुगुल सहनी के पुत्र सुभाष कुमार सहनी के साथ तय था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की रात नेपाल से बारात बेलवतिया पहुंची थी।
विज्ञापन


गहनों की जांच में खुला विवाद का कारण
विवाह की रस्में शुरू होने से पहले कन्या निरीक्षण के दौरान जब लड़के पक्ष के लोग मंडप में पहुंचे, तब लड़की पक्ष के लोगों ने गहनों की जांच की। आरोप है कि जांच के दौरान गहने नकली पाए गए, जिसके बाद लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'धोखाधड़ी' का लगाया आरोप
लड़की पक्ष का आरोप है कि शादी में लाए गए गहनों के अलावा अन्य सामान भी नकली थे। लड़की के भाई ने बताया कि धोखाधड़ी की आशंका को देखते हुए परिवार ने विवाह नहीं करने का निर्णय लिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने तिलक में दिए गए रुपये तथा शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की।


यह भी पढ़ें: पीएमसीएच के छात्र से शुरू हुई नीट में गड़बड़ी की साजिश, मास्टरमाइंड का करीबी था? जानिए पूरा मामला

दूल्हा और परिजन गांव में रुके, पुलिस तक पहुंचा मामला
विवाह रुकने के बाद अधिकांश बाराती वापस लौट गए, जबकि दूल्हा और उसके कुछ परिजन गांव में ही रुक गए। मंगलवार सुबह लड़के पक्ष के लोगों ने सुगौली थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़के पक्ष की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है तथा दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed