फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Body of a youth found hanging from a Simar tree: Murder or suicide? Police busy solving the mystery

Bihar News: सिमर के पेड़ से लटका मिला युवक का शव; हत्या या आत्महत्या? रहस्य सुलझाने में जुटी पुलिस

Sat, 17 May 2025 11:19 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 17 May 2025 11:19 AM IST
सार

शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। यह घटना औरा मालिकाना गांव के पास हुई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। सबसे पहले गांव के लोगों ने शव को देखा और फिर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
 

विज्ञापन
Body of a youth found hanging from a Simar tree: Murder or suicide? Police busy solving the mystery
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना औरा मालिकाना गांव के पास की है। शव को सबसे पहले गांववालों ने देखा और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची तरियानी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि पुलिस इस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच रही है।
विज्ञापन


शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण साफ हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कई सवाल खड़े कर रही है घटना

शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र में सिमर के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि मृतक की उम्र लगभग 35 साल है और उसने काले रंग की नाइट पैंट व क्रीम रंग की शर्ट पहन रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  4415 करोड़ रुपये की यह परियोजना बाढ़ की समस्या से निपटने में करेगी मदद, पढ़िए पूरी खबर



युवक के माथे पर किसी भारी वस्तु से वार के निशान हैं, जिससे उसके सिर से खून बह रहा था। इस बात ने घटना को और भी संदिग्ध बना दिया है। शव जिस पेड़ से लटका मिला वह सिमर का पेड़ है, जो कांटेदार होता है, और शव के पैर जमीन से सटे हुए पाए गए हैं, जिससे आत्महत्या की थ्योरी पर सवाल उठ रहे हैं।

गले में टेंट बांधने वाला कपड़ा बंधा मिला है और आसपास दो-तीन रस्सियां भी बिखरी पड़ी थीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या कर उसे यहां लटकाया गया हो। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में भय और तरह-तरह की चर्चाएं फैली हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed