{"_id":"68df7014c521213e1305147f","slug":"body-of-16-year-old-girl-recovered-from-pond-in-sheohar-fear-of-murder-creates-sensation-in-the-area-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: 16 वर्षीय किशोरी का शव पोखर से बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: 16 वर्षीय किशोरी का शव पोखर से बरामद, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
Fri, 03 Oct 2025 12:11 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शिवहर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:11 PM IST
सार
शिवहर में शुक्रवार की सुबह पछियारी पोखर के पश्चिमी हिस्से से 16 वर्षीय लक्ष्मी कुमारी का शव बरामद हुआ। नगर परिषद के सफाईकर्मी ने शव तैरते हुए देखा और सूचना सभापति को दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवहर शहर में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब पछियारी पोखर के पश्चिमी हिस्से से एक 16 वर्षीय युवती का शव बरामद हुआ। नगर परिषद के सफाईकर्मी ने पोखर में तैरते हुए शव को देखा और तुरंत इसकी सूचना सभापति राजन नंदन सिंह को दी। इसके बाद मामले की जानकारी सदर थानेदार सह इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह तक पहुंची।
पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोखर से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान शहर के वार्ड संख्या-20, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाली स्वर्गीय मनोज साह तुरहा की पुत्री लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई। पहचान मृतका के कपड़ों और गले में पहने रुद्राक्ष की माला से की गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी की हत्या कर शव को पोखर में फेंक दिया गया है। मृतका के गले में सफेद दुपट्टे की गांठ भी पाई गई। बताया गया कि मृतका ब्लॉक रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करती थी।
पढे़ं: गया जी में बदमाशों ने कर्मचारी को गोली मारी, मौके पर मौत; पुलिस पहुंची
विज्ञापन
गौरतलब है कि मृतका की मां चन्दा देवी ने बुधवार को सदर थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि कोचिंग में पढ़ाई करने वाले निमाही गांव के एक युवक ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। इसी बीच शुक्रवार को शव मिलने से घटना ने नया मोड़ ले लिया। मृतका का भाई कुंदन कुमार ने भी शव को अपनी बहन का होने का दावा किया है।
थाना प्रभारी रणधीर कुमार सिंह ने कहा कि शव काफी सड़-गल चुका है, जिससे स्पष्ट पहचान मुश्किल हो रही है। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जरूरत पड़ने पर डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।