{"_id":"65a4deecdf9dfa3d52064ad9","slug":"bjp-mla-raju-kumar-singh-expressed-his-desire-to-become-mp-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह ने सांसद बनने की जताई इच्छा, कहा- वैशाली की तैयारी हमारी कब से पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह ने सांसद बनने की जताई इच्छा, कहा- वैशाली की तैयारी हमारी कब से पूरी
Mon, 15 Jan 2024 12:59 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 15 Jan 2024 12:59 PM IST
सार
Bihar: वैशाली लोकसभा क्षेत्र को लेकर साहेबगंज से भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह ने अपनी दावेदारी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। राजू सिंह ने कहा है कि वह कई बार से विधायक रह चुके हैं, ऐसे में उनकी भी इच्छा सांसद बनने की है। उन्होंने कहा कि वह कई वर्षों से इसकी तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अब यह सिर्फ केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि गठबंधन से किसे मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा विधायक राजू कुमार सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की हॉट सीट माने जाने वाली वैशाली लोकसभा पर एलजेपी को झटका लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज से विधायक राजू सिंह ने यहां से चुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि हम तो कब से वैशाली से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं, हमने तो चार बार से साहेबगंज का प्रतिनिधित्व भी किया है। इसलिए क्षेत्र की जनता चाहती है कि बीजेपी खुद अपनी लड़ाई लड़े।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यहां से एलजेपी की सांसद वीणा देवी है और इस सीट पर भाजपा चाहती है कि वो अपने बूते पर चुनाव लड़े, जिससे एलजेपी के खाते वाली इस सीट का पत्ता कट सके। इसीलिए विधायक राजू कुमार सिंह ने ये बयान दिया है, उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है, केंद्र अगर जिम्मेदारी देगा तो हम मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
पारस गुट की वीणा देवी हैं सांसद
बता दें कि लोकसभा चुनाव में जहां अब कुछ ही महीने शेष बचे हैं, ऐसे में इसको लेकर अब तमाम तरह की बयानबाजी भी शुरू हो चुकी है। तो वहीं, अलग-अलग सीटों को लेकर तमाम दावेदार सामने आने लगे हैं। क्योंकि वैशाली सीट पर पारस गुट की वीणा देवी सांसद है, लेकिन अब इस सीट पर भाजपा ने भी अपनी निगाह डाल दी है।
विज्ञापन