फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar : Wife and son gave contract to kill VIP party leader Kameshwar Sahni Murder Case motihari bihar police

Murder Case : वीआईपी नेता की हत्या का हुआ पर्दाफाश, पत्नी और बेटे निकले आरोपी; वजह जानकर अब हर कोई हैरान

Sat, 29 Nov 2025 06:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / मोतिहारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना / मोतिहारी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 29 Nov 2025 06:54 PM IST
सार

Murder Case : बिहार में बीते दिनों एक वीआईपी नेता की हत्या हुई थी। अब पुलिस ने मामला सुलझा लिया है। इस खुलासे ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस का दावा है कि घर के दो शख्स ने इस हत्या की सुपारी दी थी। वजह भी कम हैरान नहीं कर रहा है।

विज्ञापन
Bihar : Wife and son gave contract to kill VIP party leader Kameshwar Sahni Murder Case motihari bihar police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी और बेटा के साथ शूटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में अज्ञात अपराधियों ने सुबह सुबह वीआईपी के नेता को उनके दरवाजे पर ही गोलियों से छलनी कर उसकी हत्या कर दी थी। मृतक छौड़ादानों के प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सहनी थे। घटना दरपा थाना क्षेत्र का है। अब मोतिहारी पुलिस ने इस हत्या कांड का चौंकाने वाला खुलासा किया है।

विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि वीआईपी नेता हत्याकांड मामले को सुलझा लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।पुलिस ने बताया कि हत्या करने वाले घर के ही सदस्य हैं। पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपी मृतक का अपना सगा बेटा और दूसरी पत्नी है। इसको लेकर पुलिस ने सबसे पहले मुख्य अभियुक्त शूटर विकास कुमार को श्यामपुर बाजार से गिरफ्तार किया। फिर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि मृतक का बेटा सावन निषाद और उसकी दूसरी पत्नी काजल निषाद के कहने पर उसने सुपारी लेकर उसकी हत्या की है। पुलिस जब इस एंगल पर जांच की तो पता चला कि कामेश्वर सहनी की पहली पत्नी के निधन के बाद उसने दूसरी शादी काजल निषाद से की थी ।इसी बीच कामेश्वर सहनी के बेटा सावन निषाद के अपने सौतेली माँ के साथ नाजायज संबंध स्थापित हो गया।
विज्ञापन


फिर दोनों ने मिलकर अपने रास्ते के कांटे कामेश्वर सहनी को ठिकाना लगाने का खौफनाक प्लान तैयार किया ,जिसमें उसका साथ अभिमन्यु कुमार और विकास कुमार ने दिया। अभिमन्यु कुमार ने ही इस हत्या के लिए इन लोगों को हथियार उपलब्ध कराया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल और चार जिंदा कारतूस को बरामद किया है। छापेमारी दल में एसडीपीओ मनीष आनंद, इंस्पेक्टर रंजय कुमार, थानाध्यक्ष अनीश कुमार के साथ टेक्निकल सेल और एसटीएफ के जवान शामिल थे। इस संबंध में रक्सौल के एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि मोतिहारी पुलिस ने इस ब्लाइंड हत्याकांड का एक सप्ताह के अंदर ही सफल उद्भेदन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed