{"_id":"675d8426a18c534ed904dd88","slug":"bihar-vijay-sinha-said-who-raise-question-on-nitish-visit-should-tell-how-these-people-became-kings-of-palaces-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: डिप्टी CM विजय सिन्हा बोले- नीतीश की यात्रा पर सवाल उठाने वाले बताएं कि ये लोग महलों के राजा कैसे बने?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: डिप्टी CM विजय सिन्हा बोले- नीतीश की यात्रा पर सवाल उठाने वाले बताएं कि ये लोग महलों के राजा कैसे बने?
Sat, 14 Dec 2024 06:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 14 Dec 2024 06:42 PM IST
सार
बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा पर सवाल उठाने वाले लोग पहले ये बताएं कि यह लोग महलों के राजा कैसे बने हैं?
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले में पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, जो लोग सीएम नीतीश कुमार की यात्रा पर खर्च की बात कहते हैं, वह पहले यह बताएं कि नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव खुद अपने गिरेबान में झांके कि ये लोग महलों के राजा कैसे बने। सीएम नीतीश कुमार की यात्रा और खर्च पर सवाल उठाने से पहले ये बताएं कि अपने हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बनाने में कितना खर्च आया था, यह भी बताएं।
विज्ञापन
नेता विरोधी दल खुद के चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाने का कितना खर्च आया था, यह भी बताएं? यह भी चपरासी के क्वॉर्टर में रहने वाले लोग महलों के राजा कैसे बने। इस पर जवाब मांग रहे हैं और यह लोग कहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी खर्च को काला चिट्ठा बताने की कोशिश कर रहे हैं।डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा मुजफ्फरपुर में समीक्षा करने के लिए पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार आम आदमी के कार्य को पूरा करवाने के लिए अधिकारी पर भी लगातार दबाव बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए हम लगातार क्षेत्र में भी जा रहे हैं और लोगों से फीडबैक भी ले रहे हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी का पूरा परिवार कैसे रहने लगा महलों में?
डिप्टी सीएम ने इस दौरान में कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पहले माता-पिता और पूरे परिवार ने आम आदमी के पैसे को लूटकर खा गए हैं और आज इसका पूरा परिवार महल में रहने लग गया है।हमारे सीएम नीतीश कुमार के ऊपर कोई भी ऐसा आरोप तो नहीं है कि उन्होंने आम आदमी और जनता का पैसा खा लिया और अपना महल खड़ा कर लिया है। नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव यह भी बताएं की ट्वीट हेलीकॉप्टर को ट्रैक्टर बनाने पर इन लोग का कितना खर्च आया था। यह बताएं कि इसका भी जवाब देना चाहिए। यही नहीं बल्कि तेजस्वी यादव खुद चार्टर्ड प्लेन में बर्थडे मनाने का काम करते हैं और इसमें कितना सरकारी खर्च आता है, इसको क्यों नहीं बताते हैं। ये वही लोग हैं, जो चपरासी क्वॉर्टर में रहने का काम करते थे और आज जनता की कमाई का पैसा को लूटकर महलों के राजा बन बैठे हैं।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर बड़े हमले करते हुए कहा कि जिस समय हम विरोधी दल के नेता हुआ करते थे और तब तेजस्वी यादव सरकार में थे तो तब उनका हम स्वागत किया करते थे? यह जानते हुए कि उनके लोग शराब में इन्वॉल्व रहते हैं। यही नहीं आम आदमी से मिलने और जहरीली शराब मामले में पीड़ित लोगों से भी मिलने की भी बात हम तब भी किया कहते थे और यह हमारे संस्कार में नहीं है कि हमारी भी सरकार के नीतियां है और जनता के प्रति विश्वास के प्रति समर्पण का भाव व्यक्त करें। जनता से मिलने का काम करें और यही कारण है कि उनके कार्यकाल में भी तब 100 से अधिक लोगों के जहरीली शराब से मौत हुई है। जबकि हमारे कार्यकाल में मौतें नहीं हुई हैं। तब तो यही अंतर है, उनके सरकार में रहने और हमारे सरकार में रहने का।