फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Deputy Project Director of Agriculture Dept Dies in Mahatma Gandhi Setu Accident

Bihar: महात्मा गांधी सेतु पर दर्दनाक हादसा, कृषि विभाग के उप परियोजना निदेशक की मौत; अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Tue, 21 Jul 2026 03:07 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 03:07 PM IST
सार

हाजीपुर-पटना को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में कृषि विभाग (आत्मा) के उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू की मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार अकाउंटेंट शशि रंजन भारती घायल हो गए।

विज्ञापन
Bihar Deputy Project Director of Agriculture Dept Dies in Mahatma Gandhi Setu Accident
मृतक का फाइल फोटो कृषि अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हाजीपुर-पटना को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर 26 के निकट सोमवार देर रात हुए सड़क हादसे में कृषि विभाग (आत्मा) के उप परियोजना निदेशक की मौत हो गई, जबकि हादसे में उनके साथी अकाउंटेंट शशि रंजन भारती घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने जांच के बाद सियाराम साहू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अधिकारी और कर्मचारी सदर अस्पताल पहुंचे
घटना की जानकारी मिलते ही कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सदर अस्पताल तथा घटनास्थल पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, सियाराम साहू अपने साथी अकाउंटेंट के साथ सोमवार रात हाजीपुर में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के बाद पटना लौट रहे थे। इसी दौरान पाया नंबर 26 के निकट किसी ट्रक या ट्रैक्टर से सड़क पर कुछ दूरी तक मिट्टी गिर गई थी। बारिश के कारण सड़क पर कीचड़ और मिट्टी होने से उनकी बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में सियाराम साहू की मौत हो गई, जबकि शशि रंजन भारती घायल हो गए।
विज्ञापन


शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
घायल ने घटना की जानकारी अपने साथियों को दी। सूचना मिलते ही उनके साथी और गंगा ब्रिज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के दुलीपट्टी निवासी स्वर्गीय सुखदेव साहू के 52 वर्षीय पुत्र सियाराम साहू के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 15 वर्षों से हाजीपुर कृषि विभाग में तैनात थे। उनकी पत्नी बिदुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डेंटल डॉक्टर हैं। उनके निधन के बाद कृषि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar Vidhan Sabha: बिहार विधानसभा में आज पेश होंगे कई खास विधेयक, किन प्रस्तावों पर जवाब देगी सरकार

गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। इनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुल पर किसी ट्रक या ट्रैक्टर से मिट्टी गिर गई थी। उसी के कारण बाइक फिसलने से हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर बैरिकेडिंग कर मिट्टी हटाने की कार्रवाई कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed