फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Vaishali ITBP Jawan Shoots Shopkeeper vaishali News hajipur news bihar police

Bihar News: ITBP जवान ने फुफेरे भाई को मारी 3 गोलियां, जमीन विवाद में हाजीपुर में चली गोली, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 11:46 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 09 May 2026 11:46 AM IST
सार

Bihar News: हाजीपुर के समता कॉलोनी में जमीन विवाद को लेकर ITBP जवान जितेंद्र सिंह ने अपने फुफेरे भाई रोहित सिंह को तीन गोली मार दी। घटना में जवान भी चाकू हमले में घायल हुआ। गंभीर रूप से घायल रोहित को पीएमसीएच रेफर किया गया है, जबकि पुलिस ने आरोपी जवान को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar Vaishali ITBP Jawan Shoots Shopkeeper vaishali News hajipur news bihar police
घायल पटना पीएमसीएच जाता हुआ

विस्तार

वैशाली जिले के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के आरएन कॉलेज के समीप समता कॉलोनी में ITBP के जवान ने अपने फुफेरे भाई को तीन गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। वहीं बताया गया है कि ITBP जवान पर भी चाकू से हमला किया गया है। जवान के शरीर पर जख्म के निशान पाए गए हैं।

विज्ञापन


घायल की पहचान और मौके पर मची अफरा-तफरी
घायल व्यक्ति की पहचान वैशाली जिले के महनार निवासी रोहित सिंह उर्फ शैलेंद्र कुमार सिंह (40) के रूप में हुई है। बताया गया कि वह किराए के मकान में रहता था। गोली चलने की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


जमीन विवाद को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
जानकारी के अनुसार, घायल रोहित सिंह और ITBP जवान जितेंद्र सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं यह भी बताया गया कि रोहित सिंह के पति-पत्नी के बीच भी विवाद रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन कर बुलाया, फिर बढ़ा विवाद
बताया गया कि शनिवार सुबह करीब 6 बजे रोहित सिंह को उसके फुफेरे भाई जितेंद्र सिंह ने फोन कर अपने घर बुलाया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

चाकू से हमला करने के बाद चली गोली
स्थानीय लोगों के अनुसार, किराना दुकानदार रोहित सिंह ने पहले चाकू निकालकर ITBP जवान जितेंद्र सिंह पर हमला कर दिया, जिससे जवान घायल हो गया। इसके बाद ITBP जवान ने कमर से पिस्तौल निकालकर रोहित सिंह पर फायरिंग कर दी। बताया गया है कि रोहित सिंह को तीन गोलियां लगी हैं और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।


ये भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर आतंकी नजर! बिहार में IP कैमरा लगा कर्नाटक से ट्रैकिंग; NGO के नाम पर क्या देख रही थी तीसरी आंख?

पुलिस ने आरोपी को हथियार सहित किया गिरफ्तार
सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। घायल को हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed