फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Train News: Four pairs of new Kumbh Mela special trains will run for Mahakumbh-2025, other changes

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: महाकुंभ-2025 के लिए चलेंगी चार जोड़ी नई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें, ये बदलाव भी जानें

Fri, 27 Dec 2024 07:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 27 Dec 2024 07:47 PM IST
सार

Bihar Train News: भारतीय रेलवे महाकुंभ-2025 के लिए चार जोड़ी नई कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं, आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के मद्देनजर पुनदाग स्टेशन पर कुछ ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। साथ ही हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में बढ़ोतरी की गई है।

 

विज्ञापन
Bihar Train News: Four pairs of new Kumbh Mela special trains will run for Mahakumbh-2025, other changes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाकुंभ-2025 के दौरान श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। भारी यात्री भार को देखते हुए चार नई जोड़ी कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें विभिन्न प्रमुख स्थलों से होकर गुजरेंगी और यात्रियों को प्रयागराज तक पहुंचने में सहूलियत देंगी।

विज्ञापन

 
1. भुवनेश्वर-टुंडला-भुवनेश्वर कुंभ मेला स्पेशल- गाड़ी सं. 08425 भुवनेश्वर-टुंडला जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल 01, 08 और 22 जनवरी तथा 05, 19 और 26 फरवरी 2025 (बुधवार) को भुवनेश्वर से 12.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को 20.15 बजे टुंडला पहुंचेगी। वहीं, यहां से वापसी में गाड़ी सं. 08426 टुंडला जंक्शन-भुवनेश्वर कुंभ मेला स्पेशल 03, 10 और 24 जनवरी तथा 07, 21 एवं 28 फरवरी, 2025 (शुक्रवार) को टुंडला जंक्शन से 03.00 बजे खुलकर शनिवार को 07.00 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन कटक, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेरा, चंद्रपुरा, नेसुबो गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, सासाराम, भभुआ रोड, चंदौली मझवार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर और प्रयागराज के रास्ते किया जाएगा।
विज्ञापन

 
2. पुरी-टुंडला-पुरी कुंभ मेला स्पेशल- गाड़ी सं. 08417 पुरी-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 06 और 20 जनवरी तथा 17 फरवरी 2025 (सोमवार) को पुरी से 12.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 20.15 बजे टुंडला जंक्शन पहुंचेगी। यहां से वापसी में गाड़ी सं. 08418 टुंडला जंक्शन-पुरी कुंभ मेला स्पेशल 08 और 22 जनवरी तथा 19 फरवरी 2025 (बुधवार) को टुंडला जंक्शन से 03.00 बजे खुलकर गुरुवार को 09.45 बजे पुरी पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन कटक, अद्रा, भोजुडीह, नेसुबो गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, चंदौली मझवार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर और प्रयागराज के रास्ते किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
3. तितलागढ़-टुंडला-तितलागढ़ कुंभ मेला स्पेशल- गाड़ी सं. 08314 तितलागढ़-टुंडला जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल 09, 16 और 23 जनवरी तथा 06, 20 और 27 फरवरी 2025 (गुरुवार) को तितलागढ़ से 17.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 02.30 बजे टुंडला जंक्शन पहुंचेगी। यहां से वापसी में गाड़ी सं. 08313 टुंडला जंक्शन-तितलागढ़ कुंभ मेला स्पेशल 11, 18 और 25 जनवरी तथा 08, 22 फरवरी और 01 मार्च 2025 (शनिवार) को टुंडला जंक्शन से 05.00 बजे खुलकर रविवार को 11.00 बजे तितलागढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बरकाकाना, टोरी, बड़वाडीह, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, चंदौली मझवार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर और प्रयागराज के रास्ते किया जाएगा।
 
4. विशाखापत्तनम-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-विशाखापत्तनम कुंभ मेला स्पेशल- गाड़ी सं. 08530 विशाखापत्तनम-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल 09, 16 और 23 जनवरी तथा 06, 20 और 27 फरवरी 2025 (गुरुवार) को विशाखापत्तनम़ से 17.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 04.30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से वापसी में गाड़ी सं. 08529 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-विशाखापत्तनम कुंभ मेला स्पेशल 11, 18 और 25 जनवरी तथा 08, 22 फरवरी और 01 मार्च, 2025 (शनिवार) को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से 20.10 बजे खुलकर सोमवार को 03.25 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी। इस ट्रेन का परिचालन रायपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर और चुनार के रास्ते किया जाएगा।

 
आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के मद्देनजर पुनदाग स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
यात्रियों की सुविधा के लिए आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन के मद्देनजर दिनांक 27.12.2024 से 04.01.2025 तक दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों का अस्थायी रूप से पुनदाग स्टेशन पर एक-एक मिनट का ठहराव दिया गया है।
 
गाड़ी संख्या 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस का पुनदाग स्टेशन पर आगमन समय 22.21 बजे तथा प्रस्थान समय 22.22 बजे निर्धारित किया गया है। जबकि गाड़ी संख्या 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस का आगमन समय 08.05 बजे और प्रस्थान समय एक मिनट बाद 08.06 बजे निर्धारित किया गया है। इसी तरह गाड़ी संख्या 18621 पटना-हटिया एक्सप्रेस का आगमन समय 02.16 बजे और प्रस्थान समय 02.17 बजे तथा 18622 हटिया-पटना एक्सप्रेस का पुनदाग स्टेशन पर आगमन समय 00.14 बजे तथा प्रस्थान समय 00.15 बजे निर्धारित किया गया है।

 
हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में बढ़ोतरी
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर वर्तमान में हैदराबाद/सिकंदराबाद और रक्सौल के मध्य संचालित की जा रही 07051/07052 रक्सौल-हैदराबाद/सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में बढ़ोतरी करते हुए अब इसका परिचालन 01.04.2025 तक किया जाएगा।

 
गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिनांक 28.12.2024 के बदले विस्तारित अवधि के साथ 29.03.2025 तक किया जाएगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल-सिकंदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन के परिचालन अवधि में बढ़ोतरी करते हुए अब इसका परिचालन 31.12.2024 के बदले 01.04.2025 तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed