फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Stunning scenes at Matkor procession JCB steals the show during Haldi ceremony

Bihar News: मटकोर यात्रा का गजब नजारा! हल्दी रस्म में जेसीबी की हुई एंट्री, देखते रह गए लोग

Tue, 12 May 2026 05:55 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 05:55 PM IST
सार

बगहा में एक शादी समारोह उस समय चर्चा में आ गया, जब हल्दी और मटकोर की रस्म जेसीबी मशीन के साथ निभाई गई। रंग-बिरंगे कपड़ों से सजी जेसीबी के साथ निकली मटकोर यात्रा को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अनोखा आयोजन इलाके में आकर्षण का केंद्र बना रहा।

विज्ञापन
Bihar Stunning scenes at Matkor procession JCB steals the show during Haldi ceremony
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ आयोजन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर परिषद क्षेत्र में एक शादी समारोह इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां पारंपरिक हल्दी और मटकोर की रस्म को अनोखे अंदाज में निभाया गया, जहां जेसीबी मशीन को सजाकर मटकोर यात्रा निकाली गई। इस अनोखे आयोजन को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ आयोजन
मामला बगहा नगर परिषद क्षेत्र के अहिरानी टोला वार्ड संख्या-30 का है। जानकारी के अनुसार, अशोक यादव के पुत्र राजकुमार यादव उर्फ काजू यादव के विवाह पूर्व हल्दी समारोह का आयोजन धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया।
विज्ञापन


मटकोर के लिए जेसीबी को सजाया
समारोह की सबसे खास बात यह रही कि मटकोर की रस्म के लिए जेसीबी मशीन को रंग-बिरंगे कपड़ों और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। ढोल-नगाड़ों और गीत-संगीत के बीच जेसीबी के साथ निकली मटकोर यात्रा पूरे इलाके में आकर्षण का केंद्र बनी रही। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने जमकर नृत्य किया और माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। हल्दी समारोह में पीले रंग की छटा और पारंपरिक गीतों ने लोगों को खूब उत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: ‘डायन’ बताकर बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या, अंधविश्वास में इंसानियत शर्मसार

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह का आयोजन पहली बार देखने को मिला है। शादी को खास और यादगार बनाने के लिए परिवार की यह अनोखी पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कार्यक्रम में पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की भी झलक देखने को मिली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed