फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Six people including four teachers injured in a horrific collision between auto and truck, two critical

Bihar News: ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर में चार शिक्षकों समेत छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर; चालक फरार

Mon, 24 Jun 2024 12:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 24 Jun 2024 12:43 PM IST
सार

Muzaffarpur News: करजा थाना पुलिस ने बताया कि करजा थाना क्षेत्र में एक ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई है, जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Six people including four teachers injured in a horrific collision between auto and truck, two critical
क्षतिग्रस्त ऑटो रिक्शा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मुजफ्फरपुर जिले में ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर में चार शिक्षकों समेत छह लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। यह मामला करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर मोड़ के पास की है। इस हादसे में ऑटो रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हुआ है। सभी घायलों को एसकेएमसीएच रेफर किया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। एक महीने में दूसरी बार इस तरह की घटना हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर मोड़ के पास सोमवार की सुबह ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में चार शिक्षक समेत छह लोग जख्मी हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन




इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची करजा थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए मड़वन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने घायलों को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
करजा थाना पुलिस ने बताया कि करजा थाना क्षेत्र में एक ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई है, जिसमें छह लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घायलों की पहचान जैतपुर हाई स्कूल की शिक्षिका सुविधा आर्या, ऋतु राज और करजा हाई स्कूल के शिक्षक संजीव झा तथा अभिजीत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सुविधा आर्या ऑटो से स्कूल जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed