फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Road Accident: 6 Dead After Pickup Van Tyre Burst in Vaishali, Many Critically Injured

Bihar: वैशाली में सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत, पिकअप वैन का टायर फटने से हुआ हादसा; कई लोग गंभीर

Mon, 16 Jun 2025 04:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 16 Jun 2025 04:00 PM IST
सार

Bihar: घायल के परिजनों ने बताया कि वे सुबह से ही अस्पताल में मौजूद हैं, लेकिन कोई डॉक्टर उनकी बात नहीं सुन रहा है। न तो सही जानकारी दी जा रही है और न ही मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वाला कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Bihar Road Accident: 6 Dead After Pickup Van Tyre Burst in Vaishali, Many Critically Injured
अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के बाजिदपुर फोरलेन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक पिकअप वैन का अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां उचित इलाज न मिलने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों का आरोप था कि अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन मौजूद होने के बावजूद बिजली नहीं होने के कारण स्कैन नहीं किया जा पा रहा है। इससे घायलों का सही ढंग से इलाज नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

घायल के परिजनों ने बताया कि वे सुबह से ही अस्पताल में मौजूद हैं, लेकिन कोई डॉक्टर उनकी बात नहीं सुन रहा है। न तो सही जानकारी दी जा रही है और न ही मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने वाला कोई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद है। इसी लापरवाही से नाराज होकर परिजनों ने मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकाल दिया और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: सीतामढ़ी की मुस्कान आनंद बनीं नीट यूजी 2025 की बिहार टॉपर, हासिल की 112वीं रैंक; सेल्फ स्टडी आई काम

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। बाद में परिजन खुद ही घायलों को स्ट्रेचर पर एक जगह से दूसरी जगह ले जाने लगे। पिकअप वैन हादसे में जिन छह लोगों की मौत हुई, उनमें चंदेश्वर पासवान की पत्नी फूलमती देवी, किशोरी राम के 18 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार, अरुण राम के 16 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार, योगेंद्र भगत की 55 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी, सुरेन पासवान के 18 वर्षीय पुत्र बादल कुमार और भगवान माझी की पत्नी अहिला देवी शामिल हैं।

वहीं, गंभीर रूप से घायल लोगों में दिघवारा निवासी राजकुमार पंडित की पत्नी अंजू देवी, राजू बैठ की पत्नी राधिका देवी, सरवन राम के पुत्र सोनू कुमार, पंचूराम की पुत्री राजलक्ष्मी कुमारी, रामबाबू राम के सात वर्षीय पुत्र शिवम कुमार, मनोहर पासवान की पत्नी लालमुनी देवी, हरि पासवान की पत्नी कविता देवी, 13 वर्षीय मधु कुमारी और दुलन पासवान के पुत्र हिमांशु कुमार का नाम शामिल है। इस घटना ने न केवल सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था को भी उजागर कर दिया है। परिजन अब भी बेहतर इलाज और प्रशासनिक ध्यान की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed