फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Road Accident 20-year-old student dies in road accident in Muzaffarpur accident happened returning duty

Bihar Road Accident: सड़क हादसे में 20 साल के छात्र की मौत, ड्यूटी से लौटने के दौरान हुआ हादसा, परिजन बेहाल

Sat, 14 Dec 2024 02:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 14 Dec 2024 02:48 PM IST
सार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में ड्यूटी से लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक की उम्र 20 साल थी।

विज्ञापन
Bihar Road Accident 20-year-old student dies in road accident in Muzaffarpur accident happened returning duty
मृतक युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में कटरा थाना क्षेत्र के धनौर गांव निवासी अरुणराम के 20 साल के पुत्र नीतीश कुमार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गए। इस दौरान अज्ञात वाहन ठोकर मारकर वाहन चालक वाहन लेकर मौके पर से फरार हो गया। वहीं, ठोकर लगने के बाद ड्यूटी से लौटने के दौरान नीतीश घायल हो गया, जिसको आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में चीत्कार मची हुई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर बताया गया है कि देर रात को थाना क्षेत्र के धनौर निवासी नीतीश कुमार हर दिन की तरह अपने घर बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान में एक अज्ञात वाहन ने आगे से टक्कर मार दी, जिसके बाद जहां घटना स्थल पर देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों कटरा थाना की पुलिस को सूचना दी। वहीं, सूचना मिलते ही दल-बल के साथ कटरा थाना प्रभारी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायल नीतीश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उन्हें एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। इलाज के दौरान ही नीतीश की मौत हो गई।
विज्ञापन


इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन ने बताया कि नीतीश पढ़ाई लिखाई भी किया करता था और पार्ट टाइम में ड्यूटी को करता था। प्रतिदिन की तरह से नीतीश कुमार मजदूरी कर अपने घर मुजफ्फरपुर से धनौर लौट रहा था। इसी दौरान राजाडी में अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसकी शादी की भी बात चल रही थी और अगले वर्ष हम लोग उसकी शादी की तैयारी में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को लेकर कटरा थाना के प्रभारी कुमार अभिषेक ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के राजाडी के पास एक युवक को ठोकर ले गया। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और युवक को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान ही उन्हें मृत घोषित कर दिया है। युवक कटरा थाना क्षेत्र इलाके के धनौर का रहने वाला है। अभी पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। मामले में अब परिजन के बयान लिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed