फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: rjd party Tejaswi Yadav targeted nitish kumar Vijay sinha Samrat chaudhary vaishali news hajipur Bihar

Bihar: तेजस्वी यादव का सीएम पर हमला, उपमुख्यमंत्री का नाम लेकर कहा-बिहार में विजय और सम्राट हो गए हैं अपराधी

Wed, 30 Jul 2025 09:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 30 Jul 2025 09:44 PM IST
सार

Bihar : तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ दोनों उपमुख्यमंत्री का नाम लेते हुए बिहार में बढ़ते अपराधिक घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सीएम अचेत हैं और बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो गए हैं। 

विज्ञापन
Bihar: rjd party Tejaswi Yadav targeted nitish kumar Vijay sinha Samrat chaudhary vaishali news hajipur Bihar
नेता प्रतिपक्ष तेजसी यादव और महुआ विधायक मुकेश रौशन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिला के हाजीपुर के लोदी पुर पहुंचे नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने फिर से बिहार में बढ़ रहे अपराध को लेकर बिहार सरकार पर जमकर हमला किया है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो गए हैं। बिहार में क्रिमिनल डिसऑर्डर हो गये हैं। बेखौफ अपराधी  लगातार बिहार में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुछ पता ही नहीं है।तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि वह (सीएम) अचेत अवस्था में हैं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: पूर्व मंत्री बीमा भारती बोलीं- मैं गलत नहीं हूं, मुझे साजिश रच फंसाया गया; EOU से पूछताछ के बाद ऐसा कहा
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधिक घटनाएँ अनियंत्रित हो गए हैं। बेखौफ अपराधी लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन कोई सुध लेने वाला इसका नहीं है। तेजस्वी यादव ने आंकडा बताते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर बिहार में 100 से अधिक हत्या हुई हैं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि अपराधी ही बिहार में सरकार चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar: जमीन से जुड़े कागजातों में 16 सितंबर से करवाएं सुधार, बिहार में चलेगा राजस्व महा अभियान; घर पर आएगी टीम

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार 80 हजार करोड़ से ज्यादा का हो गया है। CEG के रिपोर्ट में बिहार में पहला इंजन भ्रष्टाचार में है तो दूसरा इंजन आपराधिक घटना में। तेजस्वी यादव हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। उनके साथ महुआ के विधायक मुकेश रोशन भी मौजूद थे। वही तेजस्वी यादव के कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ हाजीपुर में स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed