{"_id":"6776531629688398260452f3","slug":"bihar-private-clerk-injured-in-vaishali-dies-in-patna-during-treatment-criminal-had-shot-him-six-times-injured-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: घायल निजी मुंशी की इलाज के दौरान पटना में मौत, अपराधी ने छह गोली मारकर किया था घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: घायल निजी मुंशी की इलाज के दौरान पटना में मौत, अपराधी ने छह गोली मारकर किया था घायल
Thu, 02 Jan 2025 02:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:19 PM IST
सार
घायल निजी मुंशी की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अपराधी ने मुंशी को छह गोली मारकर घायल किया था।
विज्ञापन
मृतक के परिजन और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैशाली जिले में छह गोली लगने से घायल हुए राजस्व कर्मचारी के निजी मुंशी की इलाज के दौरान पटना स्थित निजी अस्पताल में सातवें दिन मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है। विदित हो कि बीते 25 दिसंबर को हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के एनएच-22 स्थित काजीपुर थाना क्षेत्र के एकरा ओवरब्रिज पर बाइक सवार अपराधियों ने बाइक सवार राजस्व कर्मचारी के निजी मुंशी को घेरकर गोली से छलनी कर दिया था।
विज्ञापन
राहगीरों द्वारा घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया था। जहां से गंभीर हालत में डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया था। परिजनों द्वारा पटना स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां सर्जरी कर सभी गोली को निकाल दिया गया। लेकिन उसका स्थित नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। मृतक काजीपुर थाना क्षेत्र के अफजलपुर धोबघट्टी गांव निवासी ब्रिजनंदन सिंह के पुत्र मुकेश कुमार (45) के है। जो हाजीपुर अंचल के ही किसी कर्मचारी के निजी मुंशी का काम करता था।
विज्ञापन
छह से अधिक लगी गोलियां
हालांकि, इस घटना को लेकर काजीपुर थाना के पुलिस अधिकारी ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। जो पटना जिले के राजीव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम प्रसाद के पुत्र राजीव रंजन है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस अनुसंधान में जुटी और घटना में शामिल होने पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
इस संबंध में काजीपुर थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि जिस युवक को गोली लगी थी। उनकी मौत हो गई है। इलाज के दौरान ही घटना में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बाकी फरार अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि केस अभी अनुसंधान में है, जांच पड़ताल की जा रही है।