{"_id":"66752c8c512315e55e0a396e","slug":"bihar-politics-news-nityanand-rai-comments-on-tejashwi-yadav-nda-bihar-assembly-elections-2025-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: केंद्रीय मंत्री की फिसली जुबान, कहा- 2025 में तेजस्वी को धूल चटाएंगे और एनडीए का करेंगे सूपड़ा साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: केंद्रीय मंत्री की फिसली जुबान, कहा- 2025 में तेजस्वी को धूल चटाएंगे और एनडीए का करेंगे सूपड़ा साफ
Fri, 21 Jun 2024 01:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:02 PM IST
सार
Bihar News: केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2025 में तेजस्वी यादव को धूल चटा देंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री मंच से आरजेडी कार्यकर्ताओं को धमकाते भी नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर हमारे लोगों को बुरी नजर से देखा तो अंजाम भी बुरा होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र में एनडीए की सरकार तीसरी बार बनी है। इसके बाद से सांसद और केंद्रीय बने नेता जीतने के बाद अपने क्षेत्र में जनता को धन्यवाद देने पहुंचे रहे हैं। लेकिन इसी दौरान मंत्रियों की जुबान भी फिसल रही है। ताजा मामला वैशाली के उजियारपुर का है, जहां केंद्र में दूसरी बार मंत्री बने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की सभा के दौरान जुबान फिसल गई। केंद्रीय मंत्री ने धन्यवाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2025 में एनडीए को धूल चटा देंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय वैशाली जिले के पातेपुर विधानसभा क्षेत्र में धन्यवाद सभा को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार नित्यानंद राय बिहार पहुंचे थे। जहां एयरपोर्ट पर जमकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया गया। वहीं, केंद्रीय मंत्री भी अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों से मिल भी रहे थे। मंच से केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2025 में तेजस्वी यादव को धूल चटा देंगे। साथ ही केंद्रीय मंत्री मंच से आरजेडी कार्यकर्ताओं को धमकाते भी नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर हमारे लोगों को बुरी नजर से देखा तो अंजाम भी बुरा होगा। कानून के हाथ लंबा होते हैं, 100 जन्मों तक हम नानी याद दिलवा देंगे। नित्यानंद राय सक्षम भी है, समर्थ भी है। हम तो नानी के गोद में ही खेले हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पूरा कार्यक्रम वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के राम जानकी मठ के प्रांगण में आयोजित किया गया था। जहां केंद्रीय मंत्री जमकर राजद कार्यकर्ताओं पर बरसते दिखे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नित्यानंद राय का पटना एयरपोर्ट से लेकर उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के पातेपुर विधानसभा तक जमकर स्वागत किया था।
विज्ञापन