{"_id":"65eeeeb74b6b2c7e530ccfd7","slug":"bihar-open-challenge-to-ig-shivdeep-lande-firing-on-father-on-road-in-front-of-children-in-vaishali-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Police: आईजी शिवदीप लांडे को खुली चुनौती; जिस शहर में थे, वहां बच्चों के सामने पिता को सड़क पर मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Police: आईजी शिवदीप लांडे को खुली चुनौती; जिस शहर में थे, वहां बच्चों के सामने पिता को सड़क पर मारी गोली
Mon, 11 Mar 2024 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 11 Mar 2024 05:15 PM IST
सार
Bihar Crime: वैशाली जिले के एक थाने में आईजी शिवदीप लांडे क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिसकर्मियों को टिप्स देने पहुंचे थे। आईजी साहब के शहर में रहते ही बदमाशों ने एक व्यक्ति पर उसके बच्चों के सामने ही गोलियां दाग दीं और लूटपाट कर फरार हो गए। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, आईजी शिवदीप लांडे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाने में आईजी शिवदीप लांडे क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिसकर्मियों को टिप्स दे रहे थे। इसी बीच अपराधियों ने अपने बच्चों को एग्जाम दिलवाने जा रहे पिता को उनके सामने ही गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
गोलीबारी की यह घटना वैशाली थाना क्षेत्र के वाल्मीकि टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के पास की है। वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। घायल की पहचान हाजीपुर के राजपुर कालोनी निवासी बिपिन कुमार झा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वैशाली थाना क्षेत्र के वाल्मीकि टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के पास मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने बिपिन कुमार झा को गोली मारकर घायल कर दिया। उसके बाद अपराधी घायल व्यक्ति की सोने की चैन और हाथ की अंगूठी लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति चंडीगढ़ में रहकर किराने की दुकान चलाता है। पिछले 14 तारीख को अपने बेटे को परीक्षा दिलवाने आया था। बताया गया कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए ही अपराधी ने गोली मारकर घायल कर दिया है। अब घायल को इलाज के हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।