फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News young man died and another was seriously injured in a road accident in Vaishali vaishali News

Bihar News: अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल; हाजीपुर रेफर

Sat, 03 Jan 2026 07:19 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Jan 2026 07:19 PM IST
सार

Bihar News: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Bihar News young man died and another was seriously injured in a road accident in Vaishali vaishali News
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत जंदाहा–पटोरी मुख्य मार्ग पर मक्कनपुर मस्जिद के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक अभय कुमार राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका साथी प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अभय कुमार राय, स्थानीय निवासी सोनेलाल राय का पुत्र था। वह अपने ही गांव निवासी महेश्वर राय के पुत्र प्रदीप कुमार के साथ बाइक से जंदाहा बाजार जा रहा था। इसी दौरान मक्कनपुर मस्जिद के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, जिससे अभय कुमार राय की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंदाहा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने अभय को मृत घोषित कर दिया। वहीं प्रदीप कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: तामिला प्रतिवेदन न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किये जानें का मामला, थानाध्यक्ष के 50 प्रतिशत वेतन पर रोक

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों को जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया। मृतक अभय पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बेटे का शव देखकर पिता सोनेलाल राय और मां कौशल्या देवी बेसुध हो गईं। परिजनों के विलाप से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वह सड़क अत्यंत संकरी और खतरनाक मोड़ वाला है। यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, बावजूद इसके अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।

इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महनार थाना प्रभारी वेदानंद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला अज्ञात वाहन की टक्कर का प्रतीत होता है। वाहन और चालक की पहचान के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed