{"_id":"67890a7cd89233689a0588a8","slug":"bihar-news-woman-admitted-for-delivery-in-muzaffarpur-dies-negligence-alleged-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: डिलीवरी के लिए भर्ती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही बरतने का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: डिलीवरी के लिए भर्ती महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
Thu, 16 Jan 2025 07:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:02 PM IST
सार
डिलीवरी के लिए भर्ती प्रसूता (महिला) की मौत पर परिजनों ने जमकर बवाल किया। साथ ही इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
महिला के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर जिले के SKMCH मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के लिए भर्ती एक प्रसूता की मौत के बाद मृतका के परिजनों ने जमकर बवाल और हंगामा किया। इस दौरान में पूरे अस्पताल में अफरा-फतरी की स्थिति बन गई। मामले में परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन करने वाले स्टॉफ और कर्मियों की लापरवाही से मरीज की मौत हो गई है। इस दौरान में गर्भ में पल रहे मासूम की मौत हो गई है। जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे SKMCH की पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजन को समझा बुझाकर मामला शांत कराया है। मामले में SKMCH की प्रशासन को अवगत कराया है।
विज्ञापन
दअरसल, मुजफ्फरपुर में कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर की रहने वाली अंजली खातून बीते चार दिनों से डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज की MCH में भर्ती थी। बुधवार को ऑपरेशन होना था। देर रात अचानक ही हालत गंभीर होता हुआ देख उसको ओटी में भर्ती कराया गया और उसी दौरान कार्डियक अटैक आने से उसकी स्थिति और गंभीर हो गई। उसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था और उसी दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और अस्पताल में जमकर हंगामा और बवाल किया। इस दौरान अस्पताल के कर्मी वहां से फरार हो गए। मृतका अंजली खातून के परिजन का आरोप है कि हम लोग लगातार ऑपरेशन करने के लिए कह रहे थे। लेकिन वहां के स्टॉफ और इनको समझ नहीं रहे थे और जब ज्यादा हालत गंभीर हुई तो ले गए और इसके कारण से उसकी और बच्चे की मौत हो गई है। हम बीते चार दिन से डिलीवरी के लिए भर्ती हुए थे। हमारे परिवार के महिला और एक बच्चे की मौत हुई है, इसके लिए यहां का स्टॉफ पूरी तरह से जिम्मेदार है।
विज्ञापन
वहीं, पूरे मामले को लेकर कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल की अधीक्षक डॉ. कुमारी विभा ने बताया कि एक प्रसूता की मौत की जानकारी मिली है। अब तक की जानकारी में ऑपरेशन के दौरान में प्रसूता को ओटी रूम में कार्डिक अटैक आया था, जिस वजह से मौत हो गई थी। मामले में MCH की गाइनो विभाग की विभागाध्यक्ष से इस पूरे मामले में रिपोर्ट की मांग किया गया है। अगर किसी भी तरह की लापरवाही बरतने का मामला सामने आता है तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।