फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Police arrested a marijuana smuggler in Vaishali hindi news bihar news hajipur news

Bihar Crime: वैशाली में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 30 Dec 2025 05:58 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Dec 2025 05:58 PM IST
सार

Bihar News: वैशाली के बिदूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक गांजा तस्कर को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में नॉर्थ ईस्ट से सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar News Police arrested a marijuana smuggler in Vaishali hindi news bihar news hajipur news
गिरफ्तार तस्कर के साथ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले के बिदूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को भारी मात्रा में मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि बिदूपुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम गठित की गई, जिसमें बिदूपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश, प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनीष भारद्वाज (दंडाधिकारी के रूप में) सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। छापेमारी के दौरान माइल गांव निवासी रामबालक राय को हिरासत में लिया गया। तलाशी के क्रम में उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि गांव का ही एक अन्य व्यक्ति पूर्वोत्तर भारत (नॉर्थ ईस्ट) से गांजा मंगवाकर इस इलाके में सप्लाई करता था। डीएसपी ने बताया कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन से जुड़े अहम साक्ष्य भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की पहचान में जुट गई है और लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: भागलपुर में रंगदारी मांगने पहुंचा कुख्यात बदमाश घायल, अपने ही हथियार से लगी चार गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस मामले से इतर हाजीपुर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने एक अन्य घटना के संबंध में बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग ‘चोर-चोर’ कहकर एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को रेस्क्यू कर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि फिलहाल युवक से नगर थाना में पूछताछ की जा रही है। अभी तक इस मामले में किसी के द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed