{"_id":"6af68bf18185a2d22005fbe1","slug":"bihar-news-vaishali-goroul-premraj-family-consumed-poison-three-dead-one-critical-muzaffarpur-news-c-1-1-noi1236-4929687-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, सास-बहू और पोते की मौत; पोती की हालत गंभीर; क्यों उठाया ऐसा कदम?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर, सास-बहू और पोते की मौत; पोती की हालत गंभीर; क्यों उठाया ऐसा कदम?
Fri, 13 Nov 2026 09:42 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 09:42 AM IST
सार
Bihar Crime News: एक ही परिवार के चार लोगों के साथ ऐसा क्या हुआ कि तीन जिंदगियां खत्म हो गईं? घर के अंदर का मंजर देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। एक बच्ची जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। आखिर कौन सा विवाद इस खौफनाक घटना तक कैसे पहुंचा? जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
घटनास्थल पर लोगों की भीड़
विस्तार
वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र के प्रेमराज गांव में जमीन बेचने के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में सास, बहू और पोते की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय पोती की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्यों ने खाना खाने के बाद जहर खा लिया और फिर सो गए। शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब घर से कोई बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने घर के अंदर जाकर देखा तो चारों लोग बेसुध पड़े थे। इनमें तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि एक बच्ची की सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
छठ महापर्व 2026: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू चार दिवसीय अनुष्ठान, जानिए कहां क्या चल रहा?
विज्ञापन
जमीन बेचने को लेकर परिवार में था विवाद
मृतकों की पहचान निर्मला देवी (55), उनकी बहू सीमा देवी (35) और पोते मुन्ना कुमार (12) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से बीमार पोती ऋषिका (15) का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि निर्मला देवी का बेटा राहुल लगातार जमीन बेच रहा था। गुरुवार को भी वह जमीन बेचकर कहीं चला गया था। जमीन बेचने की इसी बात से परिवार के सदस्य आहत थे। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते चारों ने जहर खाया।
मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद गोरौल थाने की पुलिस के साथ आसपास के थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। जिला और प्रखंड स्तर के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गोरौल थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया जहर खाने से मौत होने की बात सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
