फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Unique initiative of Vaishali Police, free bus service started for passengers, festivals

Bihar News: वैशाली पुलिस की अनूठी पहल, त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू

Fri, 04 Oct 2024 02:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 04 Oct 2024 02:36 PM IST
सार

Vaishali News: वैशाली में यह पहल खासकर उन यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जो प्रदेश से त्योहारों के समय अपने घर लौटते हैं और अक्सर देर रात हाजीपुर जंक्शन या बस स्टैंड पर पहुंचते हैं। पुलिस द्वारा संचालित इन बसों में हथियारबंद पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Bihar News: Unique initiative of Vaishali Police, free bus service started for passengers, festivals
त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली जिले में पुलिस प्रशासन ने एक सराहनीय कदम उठाया है, जिससे त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस कप्तान हरकिशोर राय की अगुवाई में हाजीपुर जंक्शन से दो अलग-अलग मार्गों पर नि:शुल्क रात्रि बस सेवा की शुरुआत की गई है, जिससे देर रात ट्रेन या बस से उतरने वाले यात्रियों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

 
यात्रियों की सुरक्षा प्राथमिकता
जानकारी के मुताबिक, यह पहल खासकर उन यात्रियों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है, जो प्रदेश से त्योहारों के समय अपने घर लौटते हैं और अक्सर देर रात हाजीपुर जंक्शन या बस स्टैंड पर पहुंचते हैं। पुलिस द्वारा संचालित इन बसों में हथियारबंद पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार का खतरा महसूस न हो। इस सेवा से लोगों के बीच बढ़ते अपराध, जैसे नशाखुरानी या जहरखुरानी गिरोह से बचाने में मदद मिलेगी, जो यात्रियों को नशा देकर लूटपाट करते हैं।
विज्ञापन

 
 

Bihar News: Unique initiative of Vaishali Police, free bus service started for passengers, festivals
त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला

दो अलग-अलग मार्गों पर बस सेवा
पहली बस हाजीपुर जंक्शन से रामाशीष चौक, पासवान चौक, जंदाहा होते हुए महुआ के रास्ते से वापस हाजीपुर जंक्शन पहुंचेगी। दूसरी बस हाजीपुर जंक्शन से अनजान पीर चौक, लालगंज, मौना, गोरौल, भगवानपुर होते हुए फिर से हाजीपुर लौटेगी। इन बसों के मार्ग में कई महत्वपूर्ण पड़ाव शामिल किए गए हैं, जहां से यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक छोड़ा जाएगा।
 
सुरक्षा और पेट्रोलिंग का संयुक्त प्रयास
इस मुफ्त बस सेवा के साथ-साथ, बसों में हथियारबंद पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे, ताकि यात्रियों को किसी भी असुरक्षित स्थिति का सामना न करना पड़े। इसके अलावा पुलिस द्वारा पूरे जिले में मुख्य मार्गों पर पेट्रोलिंग भी की जा रही है, ताकि अपराधियों पर नजर रखी जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
 

Bihar News: Unique initiative of Vaishali Police, free bus service started for passengers, festivals
त्योहारों में घर लौटने वाले यात्रियों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने पहल की सराहना की
वैशाली पुलिस द्वारा की गई इस पहल को लोगों ने काफी सराहा है। यह सेवा विशेष रूप से त्योहारों के दौरान शुरू की गई है, लेकिन भविष्य में इसकी उपयोगिता को देखते हुए इसे स्थायी रूप से लागू करने पर भी विचार किया जा रहा है। पुलिस की इस मुहिम से न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed