फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News : Treatment in the light of mobile and torch in Sadar Hospital vaishali hajipur bihar

Bihar : सदर अस्पताल में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ इलाज, स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों की खुली पोल

Tue, 05 Aug 2025 10:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 05 Aug 2025 10:01 PM IST
सार

Bihar : बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग में विकास करने का दावा करती है, लेकिन एक तस्वीर सरकार के उन दावों की पोल खोल रहा है। अस्पताल में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में इलाज करने की तस्वीर अब सब को हैरान कर रही है। यह तस्वीर बिहार के एक सदर अस्पताल की है।  

विज्ञापन
Bihar News : Treatment in the light of mobile and torch in Sadar Hospital vaishali hajipur bihar
मोबाइल के प्रकाश में इलाज करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली के सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार की शाम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शॉर्ट सर्किट के कारण करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही। बिजली नहीं होने के कारण इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टर मोबाइल की टॉर्च जलाकर मरीजों का इलाज करते दिखे।

विज्ञापन


जनरेटर होने के बावजूद नहीं हुआ इस्तेमाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि सदर अस्पताल में लाखों रुपये खर्च कर कई जनरेटर लगाए गए हैं, लेकिन बिजली कटने के बाद भी उन्हें चलाया नहीं गया। इस वजह से भर्ती मरीजों और परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंधेरे के कारण कई मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन


देर शाम ठीक हुई बिजली
इलाज के लिए आए मरीजों ने बताया कि शाम करीब चार बजे शॉर्ट सर्किट के कारण इमरजेंसी वार्ड की बिजली चली गई थी। शाम सात बजे तक भी बिजली ठीक नहीं की गई। इस दौरान डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में इलाज करते रहे, जिससे मरीजों, डॉक्टरों और कर्मचारियों सभी को दिक्कत हुई। भर्ती मरीजों के परिजनों ने बताया कि तीन घंटे से ज्यादा समय तक इमरजेंसी वार्ड अंधेरे में डूबा रहा। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के हाईटेक स्वास्थ्य व्यवस्था के दावों पर सवाल उठाते हुए अस्पताल प्रशासन की लापरवाही को उजागर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed