फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Tempo robbery with the help of a woman then liquor smuggling took place

Bihar News: महिला के सहयोग से टेंपो लूट की वारदात, फिर होती थी शराब की तस्करी; वैशाली पुलिस ने किया खुलासा

Mon, 17 Nov 2025 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 17 Nov 2025 06:15 PM IST
सार

Bihar News: जांच के क्रम में पुलिस ने लूटकांड में संलिप्त आरोपी विशाल कुमार को बिदूपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

विज्ञापन
Bihar News: Tempo robbery with the help of a woman then liquor smuggling took place
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वैशाली पुलिस ने बिदूपुर थाना क्षेत्र में हुए एक सीएनजी ऑटो लूटकांड का सफल उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

विज्ञापन

यह लूट की घटना 13 जुलाई 2025 को बिदूपुर थाना क्षेत्र के पानापुर धर्मपुर इलाके में हुई थी, जिसमें एक टेंपो चालक को निशाना बनाया गया था। घटना के बाद बिदूपुर थाना में कांड संख्या 493/25 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन

घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर-1, हाजीपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार के नेतृत्व में बिदूपुर थानाध्यक्ष और जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय स्रोत, तकनीकी इनपुट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  स्नातक छात्र के सीने में बेखौफ अपराधियों ने दाग दी तीन गोलियां, हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण

जांच के क्रम में पुलिस ने लूटकांड में संलिप्त आरोपी विशाल कुमार को बिदूपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि लूटे गए सीएनजी टेंपो का उपयोग शराब ढोने के अवैध कारोबार में किया जाता था। यह टेंपो बाद में महुआ थाना क्षेत्र में शराब के साथ जब्त किया गया था। आगे की पूछताछ में उसने एक अन्य चोरी की गई टेंपो अपने घर में छिपाकर रखने की बात भी कबूल की, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।

विशाल कुमार ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, यह महिला पहले सीएनजी टेंपो पर सवार होकर किराया तय करती थी। सुनसान जगह पर पहुंचते ही महिला के सहयोगी टेंपो को लूट लेते थे और बाद में उसका इस्तेमाल शराब के अवैध परिवहन में किया जाता था। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed