फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Teen drowns during Ganga bath before mehndi ceremony

Bihar News: मेहंदी रस्म से पहले मातम, गंगा स्नान के दौरान डूबा किशोर; शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा

Tue, 12 May 2026 04:54 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Tue, 12 May 2026 04:54 PM IST
सार

Bihar News: वैशाली के पहलेजा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए 17 वर्षीय विनय कुमार की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। मेहंदी की रस्म से पहले हुए इस हादसे के बाद शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News Teen drowns during Ganga bath before mehndi ceremony
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वैशाली जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब मेहंदी की रस्म से पहले गंगा स्नान करने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं शादी वाले घर में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन


पूरी घटना पहलेजा थाना क्षेत्र के नौदिहा सैदपुर गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान सराय थाना क्षेत्र के कोयला मोहन गांव निवासी रामानंद राय के 17 वर्षीय पुत्र विनय कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन


नानी के घर आया था किशोर
जानकारी के अनुसार, विनय अपनी नानी के घर शादी समारोह में शामिल होने आया था। मंगलवार को मेहंदी की रस्म से पहले वह अपने दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने घाट पर गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए सोनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar: नई तकनीक से बदलेगी बिहार की सड़कों की तस्वीर, पथ निर्माण मंत्री ने अफसरों को दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम

घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि विनय दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। शादी की खुशियों के बीच अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed