फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Teen dies in collision between two bikes in Bettiah; Five others injured, two critical

Bihar News: बेतिया में दो बाइकों की भिड़ंत में किशोर की मौत; पांच अन्य घायल, दो लोग गंभीर

Tue, 24 Sep 2024 07:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 24 Sep 2024 07:32 PM IST
सार

Bettiah News: थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News: Teen dies in collision between two bikes in Bettiah; Five others injured, two critical
मृतक फजिल अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया जिले के मैनाटांड़ प्रखंड में मंगलवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा पिड़ारी और बारवा परसौनी गांव के बीच मुख्य सड़क पर हुआ। इस घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब पिड़ारी गांव निवासी फजिल अंसारी (15) अपने मित्र आशीष कुमार (15) के साथ बारवा परसौनी गांव से वापस लौट रहा था। जैसे ही वे पिड़ारी खेल मैदान के पास पहुंचे, उस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक जिस पर चार किशोर सवार थे, उनकी बाइक से सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फजिल अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
विपरीत दिशा से आ रही बाइक पर सवार किशोरों की पहचान ध्रुप यादव के बेटे सोनू यादव (16), भोला गद्दी के बेटे नसरुद्दीन गद्दी (16), हीरालाल गद्दी के बेटे नजालम गद्दी (17) और खुर्शेद गद्दी (14) के रूप में की गई है। दोनों बाइकों की तेज गति के कारण टक्कर के बाद सभी युवक सड़क पर गिरकर खून से लथपथ हो गए और दर्द से छटपटाने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर राहगीरों ने घायलों को देखा और पुलिस को सूचना दी। इनरवा थानाध्यक्ष बसंत कुमार के नेतृत्व में डायल 112 की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ पहुंचाया। डॉक्टरों ने वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) रेफर कर दिया। फजिल अंसारी को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया।


 
इस हादसे के बाद फजिल अंसारी के परिवार में कोहराम मच गया है। फजिल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं। फजिल की मां हसीना खातून और बहनें गुलनार, शाइस्ता, और गुड़िया इस दुखद घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं। परिवार के लोग लगातार रो रहे हैं। मृतक के पिता, जो विदेश में रहकर मजदूरी करते हैं, घटना की सूचना पाकर घर लौटने की तैयारी कर रहे हैं।
 
थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब दोनों बाइकों के चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

 
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इलाके के लोग इस तरह की दुर्घटनाओं के लिए प्रशासन और सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ने वाली बाइकों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किशोर बिना हेलमेट के बाइकों पर सवार होते हैं और तेज गति से वाहन चलाते हैं, जिससे इस तरह के हादसे लगातार हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed