फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: Suspicious death of married woman in Bettiah, allegation of dowry murder

Bihar News: बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; परिजन कर रहे कार्रवाई की मांग

Thu, 11 Sep 2025 06:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 11 Sep 2025 06:23 PM IST
सार

Bihar Hindi News Today: संध्या का शव मायके वालों के पहुंचने पर चादर से ढका हुआ था और केवल चेहरा हल्का सा दिखाई दे रहा था। संध्या के चाचा ने जोर देकर चादर हटाई, तो गले पर गहरे उंगली और दबाव के निशान दिखाई दिए। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि संध्या की हत्या गला दबाकर की गई है।

विज्ञापन
Bihar News: Suspicious death of married woman in Bettiah, allegation of dowry murder
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेतिया के पिपरासी थाना क्षेत्र के चनकुहवां गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। मृतका 26 वर्षीय संध्या देवी, पत्नी प्रमोद यादव की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संध्या देवी की शादी लगभग तीन महीने पहले प्रमोद यादव से बड़े धूमधाम से हुई थी। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही संध्या को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाता रहा। ससुराल वाले लगातार पैसों और अन्य सामान की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन

मृतका के भाई रामदरस यादव ने बताया कि बुधवार को प्रमोद यादव मायके पड़रौना के पुरहवा आए थे। इस दौरान ससुराल पक्ष की ओर से कुछ पैसे भी दिए गए। उसी दिन शाम को मायके वालों को फोन कर बताया गया कि संध्या के पेट में दर्द है और उसे दवा दी गई। लेकिन गुरुवार सुबह अचानक खबर आई कि संध्या की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: 'जिलों के समग्र विकास' पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री व डिप्टी सीएम चौधरी रहे मौजूद

संध्या का शव मायके वालों के पहुंचने पर चादर से ढका हुआ था और केवल चेहरा हल्का सा दिखाई दे रहा था। संध्या के चाचा ने जोर देकर चादर हटाई, तो गले पर गहरे उंगली और दबाव के निशान दिखाई दिए। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि संध्या की हत्या गला दबाकर की गई है।

पिपरासी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि दहेज जैसी कुप्रथा के कारण बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। मृतका के परिजन प्रशासन से दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में किसी और बेटी के साथ ऐसी घटना न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed