फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News Surge in AES Cases Amid Changing Weather 57 Reported; Health Department Alert

Bihar News: मौसम में हो रहे बदलाव के साथ चमकी बुखार AES में तेजी, 57 केस मिले; अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

Thu, 22 Aug 2024 06:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Aug 2024 06:27 PM IST
सार

Bihar News: मौसम में परिवर्तन के साथ बच्चों के बुखार AES में तेजी आने लगी है। गर्मी और उमस की वजह से छोटे बच्चों में चमकी बुखार के मामलों में इजाफा होता जा रहा है। अब तक SKMCH में 57 केस आए हैं।

विज्ञापन
Bihar News Surge in AES Cases Amid Changing Weather 57 Reported; Health Department  Alert
चमकी बुखार का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी बढ़ने और उमस में वृद्धि के साथ चमकी बुखार के मामले में इजाफे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी पूरी ताकत को झोंक दिया है। अब तक 57 केस की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। इसके साथ जिला स्वास्थ्य विभाग के लिए बच्चो में होने वाले इस बीमारी पर रोकथाम और लगाम को लेकर सभी लेवल की तैयारियों को रिव्यू करने के लिए कहा गया है। इसके साथ प्रभावित क्षेत्र के गांव में जाकर प्रचार प्रसार के अभियान को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरपुर में सबसे ज्यादा केस
इस वर्ष अब तक चमकी बुखार AES के 57 केस सामने आए हैं। राहत की बात है कि इस वर्ष भी किसी भी बच्चे की मौत AES के कारण नहीं हुई है। मुजफ्फरपुर जिले में अकेले 31 केस सामने आए है, जबकि अन्य केस में से पूर्वी चंपारण में 9, सीतामढ़ी में 9,  शिवहर में 3, वैशाली में 3, गोपालगंज में 1 और लखीसराय में 1 केस मिले हैं। 
विज्ञापन


बच्चों के लिए बरते एहतियात
मामले में सिविल सर्जन डॉ अजय कुमार ने बताया कि चमकी बुखार AES को लेकर हमलोग भी बेहद गंभीर है। इसको लेकर अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके साथ ही हमारी तैयारी पूरी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा भी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed