फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar News: SSB arrested Chhapra smuggler from Sitamarhi Nepal border, recovered ganja worth 4 lakhs and car

Bihar News: SSB ने सीतामढ़ी नेपाल बॉर्डर से छपरा के तस्कर को किया गिरफ्तार, चार लाख का गांजा और कार बरामद

Sun, 21 Jul 2024 07:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 21 Jul 2024 07:58 PM IST
सार

Sitamarhi News: कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला ने बताया कि गांजा और चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना के हवाले सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: SSB arrested Chhapra smuggler from Sitamarhi Nepal border, recovered ganja worth 4 lakhs and car
पुलिस की गिरफ्त में गांजा और कार के साथ आरोपी तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा में स्थानीय एसएसबी 51 बटालियन की मदद से चार पहिया वाहन में 80 किलो गांजा की खेप पकड़ा गई है। वहीं, एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर रमेश कुमार, मुख्य आरक्षी सुखवीर सिंह, सचिन कुमार, आरक्षी मग्रीता टोको और टी नंदनी ने संयुक्त रूप से तस्कर के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तार किया है। तस्कर की पहचान छपरा जिला अवतार नगर विछबाड़ा थाना क्षेत्र के ठकोली गौडीपुर निवासी प्रहलाद महतो के बेटे राहुल कुमार के तौर पर की गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि तस्कर ने टोयोटा कार को नेपाल के मंलगवा से चलाते हुए पिलर संख्या 326/32 के पास भारतीय सीमा हनुमान चेक पोस्ट से घुसने की कोशिश की। इसी दौरान जवानों की तत्परता से गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कपड़े में बंधे 16 पैकेट सीट के नीचे पाए गए। जब उसे चेक किया गया तो 80 किलो गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन


कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला ने बताया कि गांजा और चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना के हवाले सौंप दिया गया है। वहीं, स्थानीय सोनबरसा थाना पुलिस ने एसएसबी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed